जब भरी महफ़िल में इस मशहूर एक्ट्रेस ने जड़ दिया था करण सिंह ग्रोवर को तमाचा, चौंकाने वाली है वजह
जब भरी महफ़िल में इस मशहूर एक्ट्रेस ने जड़ दिया था करण सिंह ग्रोवर को तमाचा, चौंकाने वाली है वजह
Share:

मनोरंजन जगत के मशहूर अभिनेता करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) अक्सर अपनी फिटनेस, लव लाइफ और किलर लुक्स को लेकर ख़बरों में रहते हैं। आज एक्टर अपना जन्मदिन मना रहे है। आइये करण सिंह ग्रोवर के जन्मदिन पर बताते है उनसे जुड़ा ये किस्सा।।।

जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) जो करण सिंह ग्रोवर की दूसरी पत्नी थीं, ने करण सिंह ग्रोवर पर चीटिंग का आरोप लगाया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, करण को जेनिफर ने रंगे हाथ चीटिंग करते हुए पकड़ लिया था। जेनिफर उस दौरान गुस्से में तिलमिला गई थीं तथा उन्होंने करण को जोर का चाटा भी मार दिया था। जेनिफर (Jennifer) ने दिल मिल गए के सेट पर करण को थप्पड़ मारा था। इस घटना के पश्चात् दोनों कलाकार एक दूसरे से बात तक नहीं करते थे। इतना ही नहीं बल्कि जेनिफर और करण एक साथ अपनी सीन्स भी शूट नहीं किया करते थे। 

दरअसल जेनिफर को ये बात पता चल गई थी कि करण अपनी एक्स गर्लफ्रेंड निकोल के लिए पत्नी श्रद्धा निगम को धोखा दे रहे थे। कुछ समय बाद दोनों के बीच चीजें ठीक हो गईं। हालांकि, फिर जेनिफर और करण के बीच श्यापा हो गया, जिसके बाद दोनों तलाक लेकर अलग हो गए। करण की दोनों शादियां टूटने के पीछे का कारण उनका किसी और संग अफेयर होना ही था। करण जब श्रद्धा (Shraddha) के संग थे उस समय उनका नाम कोरियोग्राफर निकोल संग जुड़ रहा था। यहां तक की करण ने निकोल संग अपने प्यार को कबूल भी कर लिया था, फिर श्रद्धा से उनका रिश्ता टूट गया। करण एवं निकोल का रिश्ता भी कुछ समय के बाद टूट गया। निकोल के एग्जिट होने के बाद करण की जिंदगी में जेनिफर की एंट्री हुई थी। हालांकि इनकी शादी भी अधिक दिनों तक नहीं चल पाई। तत्पश्चात, अलोन के सेट पर बिपाशा बसु से करण को प्यार हो गया। उसके बाद शादी की, आज आलम ये है कि दोनों माता-पिता बन गए हैं।

करण कुंद्रा नहीं इस बार कंगना रनौत के शो की जेलर बनेगी टीवी की ये मशहूर अदाकारा

उर्फी जावेद का सामान लेकर भागा ड्राइवर, फिर नशे में धुत होकर...

पहली बार बेटे और पति संग नजर आई ‘दयाबेन’, वीडियो देख फैंस ने कर दी ये मांग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -