पॉपी जब्बल संग करण ग्रोवर ने रचाई शादी, तस्वीर देख चौंके फैंस
पॉपी जब्बल संग करण ग्रोवर ने रचाई शादी, तस्वीर देख चौंके फैंस
Share:

टेलीविज़न जगत के मशहूर अभिनेता करण वी ग्रोवर (Karan V Grover) गर्लफ्रेंड पॉपी जब्बल को लगभग एक दशक से डेट कर रहे थे। कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि दोनों शीघ्र ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। यह पूर्ण रूप से एक इन्टिमेट सेरेमनी होगी, जिसमें सिर्फ परिवार और दोस्त ही सम्मिलित होंगे। 31 मई को कपल ने शादी के बंधन में बंधकर सभी को हैरान कर दिया है। इस सेरेमनी में दोनों के कॉमन फ्रेंड्स राय लक्ष्मी, शमा सिकंदर एवं सोनाली सहगल सम्मिलित हुए हैं। यह शादी दोनों ने हिमाचल प्रदेश में रचाई है। 

रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ने मुंबई के शोर-शराबे से बचकर शादी रचाई है। दोनों की 1 जून को रिसेप्शन पार्टी है, जिसमें इंडस्ट्री के कई मेहमान सम्मिलित होंगे। 'उड़ारियां' फेम करण वी ग्रोवर ने सोशल मीडिया अकाउंट पर पॉपी जब्बल संग शादी की पहली तस्वीर साझा करते हुए प्रशंसकों को सरप्राइज दिया है। उन्होंने लिखा, "मेडे, मेडे। 31 मई 2022 आखिरकार हम एक हो गए।" प्रशंसक कपल की इस तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए प्यार बरसा रहे हैं। 

ध्यान हो कि करण वी ग्रोवर एवं पॉपी जब्बल की पहली मुलाकात पार्किंग लॉट में हुई थी। फिर दोनों एक कॉमन दोस्त के माध्यम से पार्टी में मिले। यहां से दोनों का प्यार परवान चढ़ता दिखाई दिया। करण वी ग्रोवर और पॉपी जब्बल के बहुत सारे कॉमन फ्रेंड्स हैं। दोनों को घूमना बहुत पसंद है। यहां तक कि दोनों की राशि भी एक ही है। पॉपी जब्बल टीवी जगत का जाना-माना नाम हैं। यह टैलेंटेड अभिनेता होने के साथ एंकर, मॉडल और कई चीजें करती हैं। स्पोर्ट्स शोज में पॉपी जब्बल को बतौर होस्ट भी कई बार देखा गया है। यह सोशल मीडिया की लोकप्रिय इन्फ्लूएंसर भी हैं। सोशल मीडिया पर पॉपी जब्बल की ताबड़तोड़ फैन फॉलोइंग है।

पति से परेशान साउथ की इस एक्ट्रेस ने उठाया खौफनाक कदम

तस्वीर में दिख रहा ये बच्चा आज है मशहूर एक्टर, क्या आप पहचान पाए?

सलमान की तरह ही जिंदगीभर कुंवारा रहेगा ये मशहूर एक्टर, खुद बताई वजह 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -