कमलनाथ का बड़ा ऐलान, कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों को देंगे ये 5 सौगात
कमलनाथ का बड़ा ऐलान, कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों को देंगे ये 5 सौगात
Share:

भोपाल: किसानों के लिए कमलनाथ ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि कांग्रेस ‘कृषक न्याय योजना’ लाएगी। इस योजना का उद्देश्य है खेती की लागत को कम किया जाए। किसान का इनपुट कॉस्ट कम हो एवं उसको लाभ हो इस उद्देश्य के साथ लाई जा रही योजना में कांग्रेस द्वारा पूर्वघोषित नीति के अनुसार, किसान कर्ज माफी जारी रहेगी। कांग्रेस की सरकार बनने पर कर्जमाफी की दूसरी और तीसरा क्रम भी आएगा। इसके साथ 5 हॉर्स पावर के स्थायी एवं अस्थायी सिंचाई पंप के लिए मुफ्त बिजली दी जाएगी। इससे 37 लाख किसानों को फायदा पहुंचेगा। किसानों के पुराने बकाया बिजली बिल माफ किए जाएंगे। उन्हें 12 घंटे निर्बाध और पर्याप्त बिजली प्रदान की जाएगी। किसानों पर आंदोलन के चलते जितने भी आपराधिक केस लगाए गए हैं, वो सब वापस लिए जाएंगे।

किसानों को 5 सौगात:-
हॉर्स पावर का बिल माफ
बिजली का बकाया बिल माफ
किसानों का क़र्ज़ा होगा माफ
आंदोलनों के मुक़दमे माफ
12 घंटे बिजली का रास्ता साफ

बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने ये ऐलान किया। उन्होने कहा कि इस योजना को कांग्रेस के वचन पत्र में भी सम्मिलित किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि उसने झूठी घोषणाएं की तथा किसानों को धोखा दिया। भाजपा ने कहा कि खेती को लाभ का धंधा बनाएंगे लेकिन मध्य प्रदेश में किसानों की आय कम हुई है। राज्य की अर्थव्यवस्था का 70 प्रतिशत कृषि पर आधारित है तथा इससे सारी आर्थिक गतिविधि प्रभावित होती है। उन्होने कहा कि नीति आयोग के आंकड़े भी कहते हैं कि प्रदेश में किसानों की आय कम हुई है। किसान कर्जदार हो गए है। किसानों का कर्ज बढ़ता जा रहा है। किसान निरंतर कमजोर हो रहा है ये चिंता का विषय है तथा इसीलिए कांग्रेस ‘कृषक न्याय योजना’ लेकर आएगी। उन्होने कहा कि कृषि क्षेत्र के लिए वो आज मध्य प्रदेश की जनता तो वचन दे रहे हैं।

कमलनाथ ने कहा कि आंकड़ों के अनुसार, आज मध्य प्रदेश महिलाओं, दलितों आदिवासियों पर अत्याचार के मामले में नंबर वन है। बेरोजगारी में नंबर वन है। भाजपा पर हमला करते हुए उन्होने कहा की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश को यहां पहुंचा दिया है। जहां नंबर वन होना था वहां तो हम 101 वें पायदान पर पहुंच गए तथा जहां नहीं होना था वहां नंबर वन पहुंचा दिया। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार ने 3 लाख 30 हजार करोड़ कर्ज लिया है, पता चला है कि 10 हजार करोड़ कर्ज और लेने जा रहे हैं। भाजपा बताए कि 3 लाख तीस हजार करोड़ कर्ज राशि का क्या किया। उसका हिसाब दीजिए। इन्होने बड़े बड़े ठेके दिए, बहुत सारे शिलान्यास तो इसीलिए हो रहे हैं कि ठेका दे दिया जाए जिससे 25 प्रतिशत एडवांस के मिले। आज राज्य में ऊपर से नीचे तक भ्रष्टाचार का बोलबाला है। बिना पैसे दिए कोई काम नहीं हो रहा। जनता इस भ्रष्टाचार की गवाह है तथा भुक्तभोगी भी है। इसीलिए आज राज्य में निवेश नहीं आ रहा है। इन्होने भ्रष्टाचार को सिस्टम बना लिया है। उन्होने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर वो राज्य की दिशा बदलने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

'पीएम मोदी ने हमें आतंकी कहा और आप..', अमित शाह पर क्यों भड़के मल्लिकार्जुन खड़गे ?

लोकसभा चुनाव को लेकर बोले उद्धव ठाकरे- 'यह इलेक्शन देश के लिए एक टर्निंग पॉइंट होगा'

अगस्त की इस तारीख को MP आएँगे PM मोदी, संत रविदास मंदिर का करेंगे भूमि-पूजन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -