'जीजा जी' से मजाक करना दुल्हन की सहेलियों को पड़ा भारी, टूटी शादी
'जीजा जी' से मजाक करना दुल्हन की सहेलियों को पड़ा भारी, टूटी शादी
Share:

फिरोजाबाद: यूपी के फिरोजाबाद से एक ऐसी घटना सामने आ रही है जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया। यहाँ दुल्हन की सहेलियों ने अपने जीजा से छोटा सा मजाक किया। इस पर वह इतना भड़क गया कि शादी से मना कर दिया। दरअसल, शिकोहाबाद क्षेत्र के एक इलाके में रहने वाले शख्स की शादी नगला झाल की रहने वाली एक लड़की से हुई थी। निर्धारित वक़्त के मुताबिक, बारात मंगलवार की शाम नगला झाल पहुंची। इस चलते दुल्हन के पड़ोस में रहने वाले एक शख्स की बीमारी के चलते मौत हो गई। आस-पड़ोस का माहौल गमगीन हो गया। इसलिए दोनों पक्षों ने यह तय किया कि बिना बैंड बाजे से शादी होगी।

वही दूल्हा भी बिना बैंड बाजे के दुल्हन के घर पहुंचा तथा फिर जयमाला का समारोह हुआ। जब दूल्हा और दुल्हन दोनों एक मेज के पर खाना खा रहे थे, तो दुल्हन की सहेलियों ने दूल्हे से मजाक कर दिया, जिससे लेकर दूल्हा भड़क गया। दूल्हे ने कहा कि जब बिना बैंड बाजे के शादी हो रही है, तो उससे मजाक क्यों किया जा रहा है। यह आपसी विवाद का मामला इतना बढ़ गया कि कन्यादान की रस्म से पहले दुल्हन ने भी शादी से मना कर दिया। 

वही गांव के लोगों ने पंचायत कर दुल्हन को शादी करने के लिए समझाने का प्रयास किया। लेकिन, दुल्हन ने यहां तक कह दिया कि वह जहर खाकर जान दे देगी। मगर इस लड़के से शादी नहीं करेगी। फिर बिना दुल्हन के ही बारात वापस लौट गई। फिलहाल दुल्हन के लिए दूसरे दूल्हे की तलाश आरम्भ कर दी गई है। थाना शिकोहाबाद के थाना अध्यक्ष हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि फिलहाल बारात लौटने का मामला संज्ञान में आया है, मगर पुलिस के पास दोनों पक्षों में से कोई नहीं आया है। ऐसा लग रहा है कि दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है। 

पीएम मोदी की तारीफ करने का सुप्रीम कोर्ट के जज को पछतावा ? जस्टिस एमआर शाह ने दिया जवाब

आज ओड़िशा को मिलेगी पहली वंदेभारत ट्रेन, साढ़े 5 घंटे में पहुंचाएगी हावड़ा से पुरी, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

PM मोदी की फेक तस्वीर शेयर कर कांग्रेस ने कसा तंज, कहा- 'मेरी दुनिया'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -