झारखंड पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 12 खूंखार माओवादियों ने किया सरेंडर
झारखंड पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 12 खूंखार माओवादियों ने किया सरेंडर
Share:

रांची: गुरुवार को झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में 12 माओवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। ये नक्सली सारंडा और कोल्हन के जंगलों में सक्रिय थे और एक करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा के ग्रुप से जुड़े हुए थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि, "12 माओवादियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया है। वे सारंडा और कोल्हन क्षेत्र में सक्रिय थे और एक करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा के ग्रुप से जुड़े हुए थे।"

वहीं, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने झारखंड और असम में छापेमारी करते हुए नक्सली समूह PLFI (पीपुल्स लिब्रेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) के एक सशस्त्र कैडर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम बिनोद मुंदा उर्फ सुक्खवा है। जांच एजेंसी के अनुसार, बिनोद मुंदा PLFI का एक सशस्त्र कैडर था और झारखंड में PLFI से जुड़े चार मामलों में वांछित था। उसे PLFI को पुनर्जीवित करने की कोशिशों से संबंधित एक मामले में गिरफ्तार किया गया है।

जांच में पता चला है कि PLFI के सदस्य व कैडर झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में विभिन्न व्यापारियों से जबरन वसूली के माध्यम से धन जुटाने में शामिल थे। NIA ने तलाशी के दौरान बिनोद मुंदा से दो वॉकी-टॉकी, पांच मोबाइल फोन, सिम कार्ड, 11,000 रुपए नकद और PLFI से संबंधित दस्तावेज जब्त किए हैं। यह गिरफ्तारी PLFI के लिए एक बड़ा झटका है और संगठन को पुनर्जीवित करने की कोशिशों को बाधित करेगी।

'मेरे साथ चलो, वरना चेहरे पर तेज़ाब फेंक दूंगा..', बीच सड़क पर महिला को धमकी देने वाला रहमान गिरफ्तार

आतंकियों को सुरक्षाबलों की जानकारी लीक करते थे ओवैस-फैयाज और फहीम, कश्मीर पुलिस ने दबोचा, 3 हथगोले बरामद

गेमिंग कम्युनिटी से मिले प्रधानमंत्री, युवाओं के साथ की दिलचस्प बातचीत, गेम भी खेला, Video

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -