पश्चिमी सिंहभूम नरसंहार मामले में 15 लोग गिरफ्तार, हुई थी 7 लोगों की निर्मम हत्या
पश्चिमी सिंहभूम नरसंहार मामले में 15 लोग गिरफ्तार, हुई थी 7 लोगों की निर्मम हत्या
Share:

रांची: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के अंतर्गत आने वाले बुरुगुलीकेरा गांव में गत रविवार को हुए सात लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने 12 और लोगों को अरेस्ट किया है। सभी 12 लोगों को चाईबासा में सात ग्रामीणों की हत्या के षड्यंत्र में शामिल होने के संदेह में गिरफ्तार किया गया है। अब तक इस मामले में कुल 15 लोगों को अरेस्ट किया जा चुका है।

गिरफ्तार किए गए सभी 15 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में पहुंचा दिया गया है और आगे की तफ्तीश की जा रही है। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने चाईबासा इलाके के बुरुगुलीकेरा गांव में 7 ग्रामीणों की हत्या के प्रकरण में SIT जांच के आदेश दे दिए हैं। ये ग्रामीण पत्थलगड़ी आंदोलन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने 22 जनवरी की सुबह गांव से तीन किमी दूर जंगल से इनके शव बरामद हुए थे।

बुधवार को DGP और दूसरे अधिकारियों से साथ उच्च स्तरीय बैठक के बाद सीएम सोरेन ने SIT जांच के आदेश दिए थे। उन्होंने कहा था कि सरकार किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं देती। कई प्रकार की अफवाहें फैलाई जा रही हैं, किन्तु सरकार सख्त और निष्पक्ष कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि कानून सबसे ऊपर है और दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी। जिला मुख्यालय से लगभग 80 किमी दूर बुरुगुलीकेरा गांव में सात ग्रामीणों के क़त्ल से इलाके में दहशत का माहौल है।

स्ट्रांजा मेमोरियल मुक्केबाजी: इस मुक्केबाज़ ने बनाई फ़ाइनल में जगह

Budget 2020: ये 10 बजट की रहती है हमेशा चर्चा, जानिये क्या है खास बात

ATM Fraud से बचने के लिए रखे इन नौ बातों का ध्यान, SBI ने ट्वीट कर लोगों को किया आगाह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -