मछली पकड़ने के दौरान हुआ बड़ा हादसा, 4 व्यक्तियों की गई जान
मछली पकड़ने के दौरान हुआ बड़ा हादसा, 4 व्यक्तियों की गई जान
Share:

गढ़वा: झारखंड के गढ़वा जिले के एक बांध में मछली पकड़ने के चलते हुई एक दुर्घटना में चार व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह खबर दी। बंशीधर नगर के उप संभागीय पुलिस अफसर प्रमोद कुमार केसरी के अनुसार, प्रारंभिक तहकीकात में पता चला कि नयाखाड़ गांव के रहने वाले चार व्यक्ति बभनी खाड़ बांध के आपूर्ति पाइप में फंस गए तथा दम घुटने से उनकी जान चली गई। ये चारों व्यक्ति, पांच अन्य व्यक्तियों के साथ गुरुवार रात बांध में मछली पकड़ने गए थे।

वही पुलिस ने कहा कि बबलू उरांव (25), अनिल उरांव (25), अमरेश उरांव (17) और नागेंद्र उरांव (22) मछली पकड़ने के जाल लेकर 50 फुट लंबे सप्लाई पाइप में घुस गए थे। जब ये चारों बहुत समय पश्चात् भी पाइप से बाहर नहीं आए, तब अन्य व्यक्तियों ने घटना की खबर अफसरों को दी। अफसर घटनास्थल पर पहुंचे तथा चारों को बाहर निकाला गया। उन्होंने कहा कि नजदीक के हॉस्पिटल में डॉक्टर्स ने चारों व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

वही दूसरी तरफ यदि आपका नाबालिग बच्चा 2 पहिया या 4 पहिया वाहन चला रहा है, तो ट्रैफिक पुलिस द्वारा पकड़े जाने या कोई हादसा होने पर आपके लिए मुसीबत पैदा हो सकती है। झारखंड के जमशेदपुर जिले में ट्रैफिक पुलिस ने इस संबंध में दिशानिर्देश जारी किए हैं। जहां दुर्गा पूजा के दौरान अगर नाबालिग बाइक चलाते हुए पाए गए, तो उनके अभिभावकों पर एक्शन लिया जाएगा। इसके लिए पुलिस की तरफ से आदेश भी जारी कर दिया गया है। इसमें उम्र सीमा 18 वर्ष या उससे कम निर्धारित की गई है। 

अगर नाबालिग बच्चा चलाता दिखा वाहन, तो अब उसके माता-पिता पर होगी कड़ी कार्रवाई

शर्मनाक! घर में अकेली थी विधवा भाभी, अचानक आया देवर और...

बढ़ता जा रहा है जंगली हाथियों का आतंक, 4 लोगों को उतारा मौत के घाट

Share:
रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -