‘चोली के पीछे क्या है’ पर जमकर नाची माधुरी-नोरा, वीडियो देख झूमे फैंस
‘चोली के पीछे क्या है’ पर जमकर नाची माधुरी-नोरा, वीडियो देख झूमे फैंस
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित डान्सिंग दीवा हैं तथा बीते कई वर्षों से वो डांस रियलिटी शो जज कर रही हैं। इन दिनों वो झलक दिखला जा (Jhalak dikhhla Jaa) शो में दिखाई दे रही हैं जहां अक्सर वो स्टेज पर प्रतियोगियों के साथ खूब मस्ती करती भी नजर आ रही हैं। किन्तु इस बार माधुरी ने दूसरों के दिल धड़का दिए हैं। शो के नए प्रोमो में माधुरी (Madhuri Dixit) अपने सुपरहिट गाने चोली के पीछे क्या है गाने पर डांस करती दिखाई दी हैं तथा उनकी अदाएं देख हर कोई दीवाना हो गया है।

दरअसल, इस सप्ताह शो की प्रतियोगी अमृता खानविलकर माधुरी दीक्षित के गाने चोली के पीछे क्या है पर ही डांस करती हुई नजर आएंगी। शो का प्रोमो साझा कर उनकी परफॉर्मेंस की झलक भी दिखाई गई है जो बेहतरीन है। अमृता इस गाने पर बेहद ही बोल्ड डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। प्रोमो में अमृता की परफॉर्मेंस के बाद माधुरी भी स्टेज पर आती हैं तथा अपने इस सुपरहिट गाने पर बेहतरीन डांस करती हैं वहीं उनके साथ स्टेज पर नोरा फतेही भी डांस करती हुईं दिखाई दे रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

वही सोशल मीडिया पर ये प्रोमो बहुत पसंद भी किया जा रहा है। वहीं ये सप्ताह परफॉर्मेंस के नजरिए से बहुत विशेष होने वाला है जिसमें स्टेज पर प्रतियोगियों के अलग-अलग रंग देखने को मिलने वाले हैं। माधुरी दीक्षित की नई फिल्म ‘मजा मा’ हाल ही में रिलीज हुई जिसमें उनके साथ गजराज राव हैं। अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज इस फिल्म को बहुत पसंद किया जा रहा है। वही इस प्रोमो को देख फैंस तरह तरह के कमेंट कर अपना प्यार लूटा रहे है।  

जन्मदिन पर उर्फी जावेद ने बेडरूम से शेयर कर डाली ऐसी तस्वीर, देखकर फैंस हुए बेकाबू

जन्मदिन के दिन ही जख्मी हुईं उर्फी जावेद, वीडियो देख चौंके लोग

राखी सावंत ने अनोखे अंदाज में खोला करवा चौथ का व्रत, देखकर लोगों ने उड़ाया मजाक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -