रिलीज हुआ जैस्मिन भसीन और अली गोनी का रोमांटिक गाना 2 Phone
रिलीज हुआ जैस्मिन भसीन और अली गोनी का रोमांटिक गाना 2 Phone
Share:

बिग बॉस 14 में एक दूजे के लिए अपने प्यार का इजहार करने वाले जैस्मिन भसीन और अली गोनी अपना नया गाना लेकर आए हैं। वैसे आप जानते ही होंगे शो से बहार निकलने के बाद दोनों को लगातार कई गानों में देखा गया। अब दोनों अपना एक और नया गाना लेकर आए हैं। जी हाँ, हाल ही में अली गोनी और जैस्मिन भसीन का एक और म्यूजिक वीडियो '2 Phone' रिलीज हुआ है जो आप यहाँ देख सकते है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jasmin Bhasin (@jasminbhasin2806)

इस नए गाने में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है। वैसे इस म्यूजिक वीडियो में दोनों की कैमेस्ट्री लाजवाब है जो फैन्स को भी खूब पसंद आ रही है। इस गाने के एक क्लिप को जैस्मिन भसीन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जो आप यहाँ देख सकते हैं। वैसे जैस्मिन भसीन और अली गोनी को इस वीडियो में रोमांटिक नोक झोक को देखा जा सकता है। इस गाने को मशहूर सिंगर नेहा कक्क्ड़ ने अपनी आवाज दी है और इस गाने ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है।

अब अली और जैस्मिन के फैन्स उनके इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। आप सभी जानते ही होंगे कि, जैस्मिन भसीन और अली गोनी को बिग बॉस सीजन 14 में एक साथ देखा गया था। यहाँ दोनों ने एक दूसरे के प्रति अपने प्यार को दिखाया था और शो से निकलने के बाद दोनों कई म्यूजिक वीडियो में साथ काम कर लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहे।

70 विमानों के साथ एविएशन सेक्टर में कदम रखेंगे राकेश झुनझुनवाला, बनाया ये प्लान

दो नाबालिगों से दुष्कर्म मामले में बोले गोवा CM- 'रात में बीच पर क्‍यों जाती हैं लड़कियां'

BRO ने चीन बॉर्डर के पास बना डाली विश्व की सबसे ऊँची सड़क, ड्रैगन को लगेगी मिर्ची

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -