दो नाबालिगों से दुष्कर्म मामले में बोले गोवा CM- 'रात में बीच पर क्‍यों जाती हैं लड़कियां'
दो नाबालिगों से दुष्कर्म मामले में बोले गोवा CM- 'रात में बीच पर क्‍यों जाती हैं लड़कियां'
Share:

पणजी: गोवा घूमने के लिए सबसे ख़ास जगहों में शामिल है। यहाँ घूमने के लिए लोग अवश्य जाते हैं और यहाँ दिन और रात दोनों ही समय का आनंद लेते हैं। बीते दिनों ही यहाँ दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म हुआ है। ऐसे में इस घटना पर गोवा के मुख्‍यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को विधानसभा में प्रतिक्रिया दी है। जी दरअसल वहां उन्‍होंने कहा, 'माता-पिता को इस बात पर आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत है कि उनके बच्चे अंधेरा होने के बाद रात में समुद्र तटों पर क्यों घूमते हैं।'

जी दरअसल मुख्‍यमंत्री प्रमोद सावंत बीते बुधवार को विधानसभा में विपक्षी दल के विधायकों की ओर से उन पर लगाए गए आरोपों का जवाब दे रहे थे। आपको बता दें कि विधायकों ने 24 जुलाई की रात को दक्षिण गोवा के लोकप्रिय कोलवा बीच पर दो नाबालिग लड़कियों के साथ कथित रूप से दुष्कर्म की घटना के बाद गोवा में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब होने का आरोप लगाया था। ऐसे में CM प्रमोद सावंत ने कहा, 'दस बच्‍चे बीच पर पार्टी करने जाते हैं। 10 में से 6 घर लौटते हैं। बचे हुए दो लड़के और दो लड़कियां पूरी रात बीच पर ही रुकते हैं। जब 14 साल की लड़की बीच पर रात बिताती है तो माता-पिता को भी आत्मनिरीक्षण करना होता है। उन्हें भी इसका ध्यान रखना चाहिए।'

इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा, 'यह हमारी भी जिम्‍मेदारी है। क्‍योंकि बच्‍चे अपने माता-पिता की नहीं सुनते तो हम सारी जिम्‍मेदारी पुलिस पर नहीं डाल सकते।' वहीं विपक्ष ने दुष्कर्म पर सीएम के बयान का भी विरोध किया है। इस दौरान पूर्व डिप्‍टी सीएम विजय सरदेसाई ने कहा है कि 'गोवा की ऐसी ब्रांड इमेज है कि यहां कोई भी देर रात तक सुरक्षित महसूस करते हुए घूम सकता है।' आप सभी को बता दें कि दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों के नाम आसिफ हतेली, राजेश माणे, गजानंद चिनचिंकर और नितिन यब्‍बल हैं।

MP: गर्भवती महिला को खाट पर पार कराना पड़ी नदी, बच्चे की हुई मौत

दुनिया के सबसे 'पॉपुलर लीडर' बने पीएम नरेंद्र मोदी

दोबारा लौटी गोपी बहू और कोकीलाबेन की जोड़ी, ट्रोल होने पर कही यह बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -