जहांगीरपुरी दंगे के मुख्य आरोपी अंसार ने जमानत मिलते ही बिगाड़ा माहौल, पुलिस ने फिर दबोचा
जहांगीरपुरी दंगे के मुख्य आरोपी अंसार ने जमानत मिलते ही बिगाड़ा माहौल, पुलिस ने फिर दबोचा
Share:

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जहाँगीरपुरी में हिंदुओं पर हमले (2022 Jahangirpuri violence) के मुख्य आरोपित अंसार शेख को दिल्ली पुलिस ने फिर अरेस्ट कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि जेल से निकलते ही अंसार ने माहौल खराब करने की कोशिश की थी, जिसके चलते उसे और 3 अन्य को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, रोहिणी कोर्ट ने 4 नवम्बर 2022 को ही अंसार की जमानत मंजूर की थी। उसके बाद जहाँगीरपुरी में अंसार की जमानत का जश्न मनाया गया था। इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।

'केवल हिन्दुओं को मारना ही था मुस्लिम भीड़ का मकसद..', कोर्ट ने बताई 'दिल्ली दंगे' की सच्चाई

जेल से छूटते ही अंसार ने दोपहिया और चार पहिया वाहनों के साथ जुलूस निकाला था। इस दौरान समुदाय के कई लोगों ने किसी ‘हीरो’ की तरह अंसार का स्वागत किया। यही नहीं, उसके स्वागत में सोशल मीडिया पर पोस्ट और स्टेट्स भी डाले गए। मगर, रविवार (6 नवम्बर) को उसी रास्ते पर अंसार का जुलूस निकालते हुए दिल्ली पुलिस ने उसे फिर से जेल में डाल दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अंसार ने जेल से निकलते ही पुष्पा फिल्म का 'मैं झुकेगा नहीं' वाला अंदाज़ दिखाया। बता दें कि, गिरफ्तारी के समय पुलिस के सामने भी अंसार ने यही पुष्प वाला स्टाइल दिखाया था। शायद उसे गिरफ्तारी के समय ही पता था कि, उसे जल्द ही छुड़ा लिया जाएगा, इसलिए उसके चेहरे पर कानून और पुलिस का कोई खौफ नहीं दिख रहा था। 

हिन्दू आतंकवाद का 'झूठा नैरेटिव' गढ़ो, फिर उनपर ही हमले करो.., आतंकियों की चाल, मीडिया देता है साथ

जब अंसार को जमानत मिली, तो जेल से उसको घर ले जाने के लिए कई वाहन पहुंचे थे। रास्ते में नारेबाजी करता हुआ यह जुलूस जहाँगीरपुरी पहुँचा। वीडियो में सड़क किनारे खड़े कई लोगों ने हाथ हिलाकर उसका स्वागत करते नज़र आ रहे हैं। कुछ लोगों के स्क्रीनशॉट भी वायरल हो रहे हैं। उन्होंने अंसार के साथ फिल्म पुष्पा वाले अंदाज़ में सेल्फी ले कर पोस्ट की है। कई सोशल मीडिया एकाउंट पर ‘वेलकम अंसार भाई’ भी लिखा हुआ था। 

न खड़गे का जादू चला, न राहुल की यात्रा काम आई.. उपचुनाव में बुरी तरह हारी कांग्रेस

विश्व हिन्दू परिषद (VHP) नेता उमाशंकर दुबे ने अंसार की रिहाई के बाद हुए जश्न और दोबारा गिरफ्तारी की वीडियो सोशल मीडिया पर साझा की है। दंगे के मुख्य आरोपित अंसार का वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस एक्शन में आई। पुलिस ने अंसार और उसके 3 अन्य साथियों को धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जहाँगीरपुरी में ही अंसार का जुलूस निकाला। पुलिस ने अंसार के साथ अरबाज़, जुनैल व एक अन्य पर शान्ति भंग की धाराओं में अरेस्ट किया है।

 

बता दें कि दिल्ली के जहाँगीरपुरी में अप्रैल 2022 में हनुमान जयंती की शोभायात्रा के दौरान K ब्लॉक में हिंसा भड़क गई थी। रिपोर्ट के अनुसार, इस यात्रा के दौरान दौरान मस्जिद की छतों से शोभायात्रा में शामिल भक्तों पर पत्थर और कांच की बोतलों से हमला किया गया था। हिंसा को काबू करने के दौरान दिल्ली पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर मेंदलाल के हाथ में दंगाइयों ने गोली भी मार दी थी। बाद में जाँच के दौरान अंसार और तबरेज इस हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता के रूप में सामने आए थे।

राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' को दुबई से समर्थन, युवाओं ने निकाली साइकिल रैली

1 लाख रोज़गार, महिलाओं को डेढ़ हज़ार.., हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र

मराठी कलाकारों के लिए सीएम शिंदे ने किया बड़ा ऐलान, मुंबई-ठाणे के बीच खुलेगी 'फिल्म सिटी'

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -