राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' को दुबई से समर्थन, युवाओं ने निकाली साइकिल रैली
राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' को दुबई से समर्थन, युवाओं ने निकाली साइकिल रैली
Share:

मुंबई: राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा आज सोमवार (8 नवंबर) को तेलंगाना से महाराष्ट्र में प्रवेश करने वाली है। फ़िलहाल, यह यात्रा तेलंगाना के कामरेड्डी जिले में है, जहाँ से यह आज रात को नांदेड़ पहुंचेगी और लगभग 14 दिनों तक महाराष्ट्र में भ्रमण करेगी। इसी बीच राहुल गांधी की इस यात्रा को समर्थन देता हुआ एक वीडियो सामने आया है। 

 

मजेदार बात तो यह है कि, ये वीडियो भारत का नहीं, बल्कि दुबई का है। वहां सैकड़ों की संख्या में युवा साइकिल रैली निकालते हुए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन करते हुए नज़र आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि, साइकिल चला रहे युवाओं की पीठ पर भारत जोड़ो यात्रा का पोस्टर लगा हुआ है, जिसमे कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की तस्वीर भी छपी हुई है। इन युवाओं में से अधिकतर संख्या उन भारतीयों की है, जो काम के सिलसिले में दुबई में रह रहे हैं। 

बता दें कि, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से आरंभ हुई थी। कुल 3,570 किलोमीटर की यात्रा में इसे अभी 2,355 किलोमीटर की दूरी तय करना बाकी है। यह यात्रा अगले साल कश्मीर में जाकर समाप्त होगी। कांग्रेस का दावा है कि यह भारत के इतिहास में किसी भी भारतीय राजनेता द्वारा की गई सबसे लंबी पद यात्रा है। 

'केवल हिन्दुओं को मारना ही था मुस्लिम भीड़ का मकसद..', कोर्ट ने बताई 'दिल्ली दंगे' की सच्चाई

अधिवक्ताओं के पास पहुंचे जिला न्यायाधीश, नेशनल लोक अदालत का हुआ सफल आयोजन

नर्मदांचल पत्रकार संघ ने किया आचार्य सोमेश परसाई का सम्मान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -