1984 सिख दंगों के आरोपी 'जगदीश टाइटलर' को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भड़की भाजपा
1984 सिख दंगों के आरोपी 'जगदीश टाइटलर' को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भड़की भाजपा
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली कांग्रेस इकाई द्वारा इस साल के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के 61 सदस्यों की सूची जारी कर दी गई है। इस सूची में कांग्रेस के पूर्व सांसद और 1984 के सिख विरोधी दंगों के आरोपी जगदीश टाइटलर का नाम भी शामिल है। दिल्ली कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए एक पोस्ट में लिखा गया है कि, 'दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यों को AICC डेलीगेट्स बनाए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं।'

इस सूची में 36 निर्वाचित और 25 सहयोजित सदस्यों के नाम शामिल हैं। निर्वाचित सदस्यों में दिल्ली के अन्य नेताओं में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा, अजय माकन, अरविंद सिंह लवली और अलका लांबा का नाम शामिल हैं। वहीं, अमित मलिक और भरम यादव 25 सहयोजित AICC सदस्यों में शामिल हैं। अन्य प्रमुख नामों में PCC प्रमुख जनार्दन द्विवेदी, मध्य प्रदेश के AICC प्रभारी अनिल चौधरी और MP के ही AICC सचिव सह-प्रभारी जेपी अग्रवाल समेत अन्य शामिल हैं। 

वहीं, जगदीश टाइटलर को AICC में शामिल किए जाने के कांग्रेस के फैसले पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कहा है कि 1984 के सिख विरोधी दंगों के दौरान सर्वाधिक नफरत फैलाने वाले नेता जगदीश टाइटलर को आज AICC का निर्वाचित सदस्य बना दिया गया है। यह कहना गलत नहीं है कि टाइटलर जैसे आरोपी जो नफरत फैलाते हैं, कानूनों का उल्लंघन करते हैं और नरसंहार में शामिल हैं, वे कांग्रेस की रीढ़ हैं।

JDU छोड़ने वाले उपेंद्र कुशवाहा ने किया नई पार्टी का ऐलान, बोले- गलत रास्ते पर नितीश कुमार

बिहार में लालू की वापसी के साथ ही लौटा जंगलराज, सड़कों पर हो रहा नंगा नाच- सम्राट चौधरी

'मुख्यमंत्री दूसरे प्रदेश से आए हैं, इसलिए...', सीएम योगी पर क्यों भड़के अखिलेश यादव ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -