इजरायली PM नफ्ताली बेनेट का भारत दौरा टला, पाए गए कोरोना पॉजिटिव
इजरायली PM नफ्ताली बेनेट का भारत दौरा टला, पाए गए कोरोना पॉजिटिव
Share:

नई दिल्ली: इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट का भारत दौरा टल गया है। वह सोमवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और उसके बाद से ही उनके भारत दौरे को लेकर सवाल उठने लगे थे। अब मंगलवार को इजरायल की तरफ से पीएम के भारत दौर को स्थगित करने की जानकारी दी गई। नफ्ताली बेनेट 2 अप्रैल को भारत यात्रा पर आने वाले थे। उन्होंने बताया था कि अपने दोस्त पीएम नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर वह भारत जाएंगे।

इजरायल का प्रधानमंत्री बनने के बाद से उनका यह पहला भारत दौरा होता। इजरायल सरकार द्वारा जानकारी दी गई है कि कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद बेनेट ने अपने आप को आइसोलेट कर लिया है और घर से ही काम कर रहे हैं। इस वर्ष भारत और इजरायल के राजनयिक संबंधों के 30 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इसी अवसर पर वह भारत आने वाले थे और पीएम मोदी के अलावा कई और सीनियर मंत्रियों से मुलाकात करने वाले थे।

इतना ही नहीं भारत में रह रहे यहूदी समुदायों के लोगों से भी बेनेट का मुलाकात करने वाले थे। बेनेट ने अपने दौरे की जानकारी देते हुए बताया था कि हम भारतीयों से काफी कुछ सीख सकते हैं। बेनेट ने कहा था कि भारत के साथ हम इनोवेशन एवं तकनीक, साइबर सुरक्षा, कृषि और जलवायु परिवर्तन जैसे क्षेत्रों में सहयोग कर सकते हैं। बेनेट का कहना था कि भारतीय और यहूदी संस्कृति के बीच काफी पुराना रिश्ता है। पीएम नरेंद्र मोदी और नफ्ताली बेनेट की इससे पहले गत वर्ष अक्टूबर में क्लाइमेट चेंज कॉन्फ्रेंस के दौरान मुलाकात हुई थी, जिसका आयोजन ग्लासगो में किया गया था।

ट्रम्प का अकाउंट ब्लॉक कर सकते हो, लेकिन भगवान को अपमानित करने वालों का नहीं ? Twitter को दिल्ली HC ने लताड़ा

24 घंटों में दूसरी बार सरिस्का की पहाड़ियों में भड़की आग, सेना के हेलीकाप्टर को मदद के लिए बुलाया

दिल्ली इंटरनेशनल शतरंज में अर्जुन और गुकेश के बीच गेम हुआ ड्रॉ

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -