हर्षोल्लास से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, कैबिनेट मंत्री ने किया पारम्परिक नृत्य
हर्षोल्लास से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, कैबिनेट मंत्री ने किया पारम्परिक नृत्य
Share:

झाबुआ से दिलीप सिंह की रिपोर्ट

झाबुआ। आजीविका भवन झाबुआ में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया महिला एवं बाल विकास विभाग मध्य प्रदेश शासन द्वारा किया गया। कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रेखा राठौर, पुलिस अधीक्षक श्री पदम विलोचन शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पी.एल. कुर्वे द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर किया गया। अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहां की बेटियों के साथ-साथ बेटों को भी यह शिक्षा दी जाए की महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार किया जाए इसी से ही लेंगिक समानता के विचार को परिपूर्ण कर सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने आश्वाशन दिया कि सरकार एवं मंत्रालय की तरफ से कोई कमी नहीं होगी। मंत्री द्वारा इस क्षेत्र में विकास हेतु सुझाव भी मांगे गए। कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा द्वारा सभी को शुभकामनाए देते हुए कहा कि हम जिले में महिलाओ के विकास के लिए कार्य कर रहे है। जिले में प्रचलित कुप्रथाये के रोकथाम के कार्य कर रहे है। पुलिस अधीक्षक श्री पदम विलोचन शुक्ला द्वारा कहा गया कि प्राचीन काल से ही हर क्षेत्र में महिलाओ की भूमिका रही है। वैदिक काल कि विदुषी महिलाये घोषा, लोपामुद्रा, विश्व्दारा इत्यादि का उदाहरण देते हुए कहा की वर्तमान में भी महिलाये विभिन्न क्षेत्रो में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रेखा राठौर ने कहा कि जिले में महिलाये उच्च पदों पर पदस्थ है जो महिला सशक्तिकरण का उदाहरण है, जिले में महिलाओ के लिए कई कार्य हो रहे है इसी के साथ ही महिला दिवस की शुभकामनाएं दी गई।

इस अवसर पर महिलाओ द्वारा पारम्परिक नृत्य की प्रस्तुति की गई। जिसमे केबिनेट मंत्री द्वारा उत्साह पूर्वक सहभागिता की गई। विभिन्न क्षेत्रो में कार्य करने वाली महिलाओ को शील्ड एवं प्रशस्ती पत्र से समान्नित किया। कार्यक्रम का संचालन सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती वर्षा चौहान द्वारा किया गया। अंत में महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री राधुसिंह बघेल द्वारा सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाए देते हुए आभार व्यक्त किया। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री हरिशंकर विश्वकर्मा, जिला योजना अधिकारी श्रीमती हेलेन वसुनिया, यूनिसेफ़ से सुश्री स्वाति डे, जनप्रतिनिधि, अन्य अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में महिलाये उपस्थित थी।

राज्यसभा के लिए मनोनीत हुई सुधा मूर्ति, प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर जहीर की खुशी

आत्मनिर्भर भारत ! DRDO बनाएगा स्वदेशी 5th जनरेशन फाइटर जेट, मोदी सरकार ने दी बड़े प्रोजेक्ट को मंजूरी

50 फीसद हुआ सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता ! केंद्र सरकार ने किया बड़ा इजाफा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -