हिना खान ने मनाया बॉयफ्रेंड का जन्मदिन, सामने आईं रोमांटिक तस्वीरें
हिना खान ने मनाया बॉयफ्रेंड का जन्मदिन, सामने आईं रोमांटिक तस्वीरें
Share:

टीवी अदाकारा हिना खान ने बीते कल वैलेंटाइन डे के मौके पर ही अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल का जन्मदिन भी मनाया। अब उनके कई फोटोज सामने आये हैं जो उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किये हैं। बीते दिन हिना खान ने अपने बॉयफ्रेंड के लिए एक शानदार पार्टी का आयोजन किया था। जिसकी फोटोज अब धमाल मचा रहीं हैं। आप देख सकते हैं इस पार्टी में सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के कई सितारे नजर आए। इस पार्टी में हिना खान ने रॉकी जयसवाल के साथ खूब समय बिताया। एक तस्वीर में आप देख सकते हैं हिना खान अपने बॉयफ्रेंड के साथ पोज दे रही हैं।

वहीं एक तस्वीर में रॉकी जयसवाल हिना खान के गालों पर किस करते नजर आए। अब इन सभी तस्वीरों को देखने के बाद फैंस का मानना है कि हिना खान बॉलीवुड हसीनाओं को भी पीछे छोड़ चुकी हैं। वैसे वाकई में हिना खान अपने हुस्न की बिजलियाँ गिराने में कहीं पीछे नहीं है। तस्वीरों में हिना ने अपने ऑनस्क्रीन बेटे रोहन मेहरा के साथ भी पोज दिया है। वैसे रोहन मेहरा के साथ इस पार्टी में कांची सिंह भी पहुंची थीं। खबरें हैं कि दोनों एक दूजे को डेट कर रहे हैं।

वैसे तस्वीरों में कांची सिंह बेहद ग्लैमरस लुक में दिख रही हैं। आप देख सकते हैं रॉकी जयसवाल की बर्थडे पार्टी में हिना खान डार्क ब्लू कलर के आउटफिट में पहुंची थीं। वहीं एक तस्वीर में हिना खान कांची सिंह के साथ बैठी नजर आ रही हैं। हिना ने सभी मेहमानों के साथ वाइन का भी आनंद लिया। वैसे एकतस्वीर में हिना खान ने जमकर पोज दिए हैं। ऐसा लग रहा है मानो रॉकी जयसवाल की बर्थडे पार्टी कमाल की रही हो। तस्वीरों को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है।

सलमान खान ने दिखाई BB14 की चमचमाती ट्रॉफी की झलक, रुबीना ने कर दी तारीफ़

बोरिस जॉनसन ब्रिटेन के लॉक डाउन प्रतिबन्ध हटाने के लिए दुविधा में फसे

बेटी के पहले जन्मदिन पर शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया वीडियो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -