भारत छोड़कर अपने देश लौट गए 630 विदेशी जमाती, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी
भारत छोड़कर अपने देश लौट गए 630 विदेशी जमाती, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी
Share:

नई दिल्ली: फरवरी-मार्च महीने से सुर्ख़ियों में आए तबलीगी जमात के लोग भारत से वापस लौटने लगे हैं। गुरूवार को विदेश मंत्रालय ने कहा कि लगभग 1,095 लुकआउट नोटिस हटा दिए गए हैं और तबलीगी जमात के 630 विदेशी सदस्य भारत से बाहर जा चुके हैं। वीजा नियमों और महामारी से जुड़े प्रतिबंधों के उल्लंघन के मामले में भारत में फंसे तबलीगी जमात के विदेशी सदस्यों के मुद्दे पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि मंत्रालय उन्हें राजनयिक पहुंच सुनिश्चित कराने, लुकआउट नोटिस हटाने और उनकी स्वदेश वापसी के लिए तत्परता से सुविधा मुहैया करा रहा है।

अनुराग ने आगे कहा कि, 'हम पूरी प्रक्रिया के दौरान संबंधित विदेशी दूतावासों को इस बारे में जानकारी देते रहे।' ऑनलाइन प्रेसवार्ता के दौरान श्रीवास्तव ने कहा कि, ' 24 अगस्त तक, 1,095 लुकआउट नोटिस हटाए गए और तबलीगी जमात के 630 विदेशी सदस्य भारत से अपने अपने देश लौट गए।' 

आपको बता दें कि इससे पहले खबर आ रही थी कि तबलीगी जमात के विदेशी सदस्य जो अपना क्वारंटाइन पीरियड समाप्त कर चुके हैं, उनके पासपोर्ट सरकार द्वारा जब्त कर लिए गए हैं। ऐसे 700 से अधिक जमातियों के पासपोर्ट जब्त किए गए हैं। ये वो लोग हैं जो कोरोना महामारी के बीच दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में मौलान साद द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

अब घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में भोजन और मनोरंजन को अनुमति, DGCA ने दी इजाज़त

दिल्ली में जोरदार बारिश, नदी से दूर रहने की सलाह

पेट्रोल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन हुआ इजाफा, डीज़ल के भाव स्थिर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -