नेपाल में भारतीय नागरिक की गोली मारकर हत्या
नेपाल में भारतीय नागरिक की गोली मारकर हत्या
Share:

काठमांडू: दक्षिणी नेपाल में 5 अज्ञात बंदूकधारियों ने एक भारतीय नागरिक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शनिवार (25 दिसंबर) को इस बारे में जानकारी दी है। मृतक की शिनाख्त मोतिहारी छौड़ादानो के रहने वाले 45 वर्षीय शिवपूजन यादव के रूप में हुई है।पुलिस ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया है कि भारतीय नागरिक शिवपूजन यादव को महागढ़ीमाई नगर पालिका में गोली मारी गई थी।

उन्होंने बताया कि, 2 बाइकों पर सवार 5 लोगों ने यादव पर गोलीबारी कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस ने कहा कि घटना के फ़ौरन बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है।

बता दें कि, नेपाल की सर्वोच्च अदालत ने हाल ही में फ्रांस के सीरियल किलर (Serial Killer) चार्ल्स शोभराज (Charles Sobhraj) को 19 वर्ष जेल में बिताने के बाद उसकी आयु के आधार पर रिहा करने का आदेश दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चार्ल्स दो अमेरिकी पर्यटकों की हत्या के आरोप में 2003 से नेपाल की जेल में कैद है। कोर्ट का कहना है कि रिहाई के 15 दिनों के अंदर चार्ल्स को देश से बाहर भेज दिया जाए।

यूपी: निजी तस्वीर वायरल होने पर 12वीं की छात्रा ने की ख़ुदकुशी

शादी का झांसा देकर युवती को बुलाया होटल, फिर किया बलात्कार, आरोपी फरार

मेंगलुरु में सरेआम शख्स की चाक़ू घोंपकर हत्या, इलाके में धारा 144 लागू

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -