सीमा विवाद के बीच इंडियन आर्मी ने पेश की मिसाल, बचाई 'जीरो' डिग्री में फंसे चीनी नागरिकों की जान
सीमा विवाद के बीच इंडियन आर्मी ने पेश की मिसाल, बचाई 'जीरो' डिग्री में फंसे चीनी नागरिकों की जान
Share:

नई दिल्ली: भारत और चीन के बीच बीते कुछ महीनों से सीमा पर सैन्य गतिरोध जारी है, इसके बाद भी देश के जवान उत्तरी सिक्किम में चीनी नागरिकों को समस्या में देख अपना धर्म निभाने से नहीं चुके। सेना की तरफ से जारी किए गए बयान के अनुसार, चीन के तीन नागरिक, जिसमें एक महिला भी शामिल थी, विगत तीन सितंबर को उत्तरी सिक्किम में 'जीरो डिग्री' तापमान के दौरान तकलीफ में थे।

बयान के अनुसार, लगभग 17,500 फीट की ऊंचाई पर उत्तरी सिक्किम के पठार इलाके में ये तीनों चीनी नागरिक रास्ता भटक गए थे। उस समय भारतीय जवानों ने उनकी सहायता के लिए हाथ बढ़ाया। चीनी नागरिकों की जिंदगी को जोखिम में देखकर, जिसमें दो पुरुष और एक महिला शामिल है, भारतीय जवान फ़ौरन सहायता के लिए वहां पहुंच गए। जीरो डिग्री से भी कम तापमान की वजह से सभी की जान संकट में आ गई थी, किन्तु भारतीय सेना के जवानों ने उन्हें बचाने के लिए ऑक्सीजन, खाना और गर्म कपड़े सहित चिकित्स्कीय मदद दी।

इतना ही नहीं, इंडियन आर्मी ने भी उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए उचित रास्ते से भी अवगत कराया, जिसके बाद वे वापस लौट गए। चीनी नागरिकों ने उनकी तत्काल मदद के लिए भारत और भारतीय सेना का आभार प्रकट किया है।

इन भयानक जगहों पर भी रहते है लोग, जानिए क्या है यहाँ

दुनिया का ऐसा चिड़ियाघर जहा लोगों को किया जाता है पिंजरे में बंद और जानवर घूमते है बाहर

ब्रिक्स राष्ट्रों की बैठक में गरजा भारत, कहा- आतंकवाद पर कुछ देशों की जिम्मेदारी तय करनी ही होगी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -