भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है: उद्योग मंत्री पीयूष गोयल
भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है: उद्योग मंत्री पीयूष गोयल
Share:

नई दिल्ली: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बीते शनिवार को कहा है कि, 'भारत साल 2025 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपने समूचे पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत कर रहा है।' बीते शनिवार को उन्होंने प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान सम्बोधन देते हुए उन्होंने कहा कि, '5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है और हम तेज संरचनात्मक सुधारों से इस लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।' इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, 'भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और देश और विदेश में भारतीयों के लिए बड़े अवसर उपलब्ध हो रहा है।'

आगे अपने सम्बोधन में उन्होंने यह भी कहा, ‘‘वैश्विक स्तर पर भारतीय उत्पादों की पहुंच बढ़ाने के लिए आक्रामक तरीके से नए बाजारों में संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। विदेश में रहने वाले भारतीयों को उपभोक्ता बाजार की अधिक समझ है। आप उपभोक्ता व्यवहार को गहराई से समझते हैं और भारतीय उद्योग को विदेशी बाजारों के अनुरूप उत्पाद का विकास करने में मदद कर सकते हैं।'' इसके अलावा आगे बात करते हुए उन्होंने यह भी कहा, ''कोविड-19 से पैदा हुई समस्याओं के बाद सभी को समझ आ गया है कि कुछ बड़ा करने का साहस होना चाहिए। यदि आप ऐसा नहीं करेंगे तो वैश्विक स्तर पर नेतृत्व क्षमता गंवा देंगे। यही आत्मनिर्भर भारत का सिद्धान्त है। यह अपने दरवाजे बंद करने की बजाय उन्हें और अधिक खोलना है। इससे भारत अपनी क्षमता और दक्षता का निर्माण कर सकेगा और अपनी रफ्तार व कौशल स्तर से जुझारू बन सकेगा।’’

पीयूष गोयल ने यह भी कहा कि, ‘‘हम कारोबार शुरू करने में सुगमता, कारोबार सुगमता और अपने कारोबार को आगे बढ़ाने की सुगमता पर काम कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि दुनियाभर में हमारे भाइयों और बहनों को इन अवसरों का लाभ सबसे पहले मिले।’’

महिलाओं पर अत्याचार करने वालों के लिए सऊदी अरब जैसे कानून होने चाहिए: कंगना रनौत

अगर मोदी सरकार अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में असमर्थ है तो इस्तीफा दे: कांग्रेस

क्या कह रहा है आज का पंचांग, यहाँ जानिए शुभ और अशुभ मुहूर्त

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -