महिलाओं पर अत्याचार करने वालों के लिए सऊदी अरब जैसे कानून होने चाहिए: कंगना रनौत
महिलाओं पर अत्याचार करने वालों के लिए सऊदी अरब जैसे कानून होने चाहिए: कंगना रनौत
Share:

बॉलीवुड में अपनी बेबाबी के लिए मशहूर होने वाली कंगना रनौत इस समय भोपाल में हैं। वहां उन्होंने एक प्रेस वार्ता की और इस दौरान उन्होंने महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों के बारे में बात की। वहीं बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी बात भी रखी। बातचीत में उन्होंने कहा कि, 'महिलाओं के प्रति हिंसाचार करने वालों को कड़ी सजा देनी चाहिएl ताकि अन्य सभी को सबक मिल सकेl हमारे देश में सऊदी अरब जैसे कानून होने चाहिए।'

 

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि, 'सऊदी अरब में महिलाओं पर अत्याचार करने वालों को फांसी पर लटका दिया जाता हैl हमें भी इसी प्रकार उदाहरण सेट करना चाहिएl' वैसे हम आपको यह भी बता दें कि इस समय कंगना अपनी नयी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। बीते दिनों ही उन्होंने फिल्म 'थालायवी' की शूटिंग पूरी की हैl आपको पता हो तो इस फिल्म में वह तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे। जयललिता की भूमिका निभा रही हैल वहीं इस फिल्म के अलावा वह फिल्म 'धाकड़' और 'तेजस' में भी धमाल मचाते दिखाई देने वाली हैं। बीते दिनों ही कंगना और उनकी बहन रंगोली ने एक साथ बांद्रा पुलिस स्टेशन में बयान दर्ज करवाया है।

जी दरअसल बीते शुक्रवार को उन्होंने अपनी बहन के साथ बांद्रा पुलिस स्टेशन में अपना बयान दर्ज करने के बाद एक वीडियो में दावा किया था कि, 'उन्हें अपने विचार व्यक्त करने के लिए निशाना बनाया जा रहा है।' आपको पता हो तो कंगना वाई-प्लस श्रेणी के साथ दोपहर 1 बजे मुंबई में पुलिस स्टेशन में पहुंची थी और उनका लुक उस दौरान काफी बेहतरीन रहा था।

अगर मोदी सरकार अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में असमर्थ है तो इस्तीफा दे: कांग्रेस

क्या कह रहा है आज का पंचांग, यहाँ जानिए शुभ और अशुभ मुहूर्त

यूपी के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के पिता का निधन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -