'भारत बने हिन्दू राष्ट्र, पूरी दुनिया पर पड़ेगा सकारात्मक असर..', नेपाल के पूर्व चीफ जस्टिस की मांग
'भारत बने हिन्दू राष्ट्र, पूरी दुनिया पर पड़ेगा सकारात्मक असर..', नेपाल के पूर्व चीफ जस्टिस की मांग
Share:

लखनऊ: नेपाल के पूर्व चीफ जस्टिस (CJN) गोपाल परांजलि ने भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का समर्थन किया है। गोपाल परांजलि ने कहा है कि भारत के हिंदू राष्ट्र बनने से पूरे विश्व पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने यह बात सोमवार (1 मई, 2023) को उत्तर प्रदेश के मथुरा में कही हैं। दरअसल, नेपाल के पूर्व चीफ जस्टिस गोपाल परांजलि प्रतिनिधि मंडल के साथ मथुरा के गोवर्धन में स्थित मंदिरों के दर्शन करने के लिए पहुँचे थे। 

उनके प्रतिनिधि मंडल में पशुपतिनाथ विकास कोष काठमांडू के मुख्य सदस्य एवं संहिता शास्त्री अर्जुन प्रसाद वास्तोला एवं 10 अन्य लोग मौजूद थे। मंदिरों के दर्शन के बाद उन्होंने श्रीआद्य शंकराचार्य आश्रम जाकर गोवर्धनपुरी के पीठाधीश्वर स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने भारत-नेपाल रिश्तों पर बात करते हुए कहा है कि नेपाल सैद्धांतिक तौर पर पहले से ही हिंदू राष्ट्र है। ऐसे में अगर भारत को भी हिंदू राष्ट्र घोषित कर दिया जाएगा, तो इससे पूरे विश्व पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा है कि भारत के हिंदू राष्ट्र बन जाने के बाद पूरी दुनिया में रह रहे 178 करोड़ से ज्यादा हिंदुओं को भी गौरव की अनुभूति होगी और उनका आत्मबल भी बढ़ेगा।

वहीं, वास्तोला पशुपतिनाथ विकास कोष काठमांडू के प्रमुख सदस्य एवं संहिता शास्त्री अर्जुन प्रसाद वास्तोला ने मथुरा में कहा कि आज से 2530 वर्ष पूर्व आद्य शंकराचार्य ने विधर्मियों द्वारा छिन्न-भिन्न की जा चुकी वैदिक सनातन संस्कृति की पुनर्स्थापना की थी। अब एक बार फिर शंकराचार्य के विचारों से ही सबका कल्याण होगा। वास्तोला ने यह भी कहा है कि विश्व में ईसाई, मुस्लिमों और बौद्धों के भी देश हैं। यहाँ तक कि लगभग 1 करोड़ यहूदियों ने भी अपना एक देश बना लिया है। ऐसे में दुनिया के सर्वाधिक जनसँख्या वाले भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित किया चाहिए। भारत एक दिव्य देश है। यहाँ हमेशा ही ज्ञान की गंगा बहती रही है। इसके हिन्दू राष्ट्र घोषित हो जाने से विश्व के करोड़ों सनातनियों का आत्मबल मजबूत होगा। साथ ही जगत का कल्याण होगा।

The Kerala Story को झूठा साबित करो 10 करोड़ दूंगा ! विरोध कर रहे लोगों को किसने दिया चैलेंज ?

आज भी जमकर भीगेगा दिल्ली-NCR, छाता लेकर रहें तैयार, मौसम विभाग का अलर्ट

जयपुर: डिवाइडर से टकराकर पलटी तेज रफ़्तार कार, 3 महिलाओं सहित 4 की मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -