The Kerala Story को झूठा साबित करो 10 करोड़ दूंगा ! विरोध कर रहे लोगों को किसने दिया चैलेंज ?
The Kerala Story को झूठा साबित करो 10 करोड़ दूंगा ! विरोध कर रहे लोगों को किसने दिया चैलेंज ?
Share:

कोच्ची: सिनेमा हॉलों में इसी शुक्रवार (5 मई) को रिलीज होने जा रही फिल्म 'द केरल स्टोरी' (The Kerala Story) पर विवाद गहराता जा रहा है। फिल्म को लेकर केरल में सियासी पारा भी चढ़ गया है। खासकर सत्तारूढ़ लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट-कांग्रेस और भाजपा के बीच इस फिल्म को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह हजारों युवा महिलाओं को आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (IS) में शामिल होने तथा सीरिया और अफगानिस्तान जैसे देशों में जाने के लिए ब्रेनवाश किया गया था। 

रिपोर्ट के अनुसार, सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF), विपक्षी संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) और कांग्रेस इस फिल्म के विरोध में उतरे हुए हैं। विरोध करने वाले कह रहे हैं कि, यह फिल्म हेट स्पीच को बढ़ावा देती है और इसमें कोई सच्चाई नहीं है। इसके साथ ही फिल्म में 32000 लड़कियों के इस्लाम में धर्मान्तरण और उन्हें आतंकी संगठनों में भेजे जाने के आरोपों को सिद्ध करने पर एक करोड़ देने की बात कही है। वहीं दूसरी ओर 'द केरल स्टोरी' का समर्थन कर रहे लोगों ने पलटवार करते हुए कहा कि हम 10 करोड़ देंगे। आप सिद्ध करिए यह सच्चाई नहीं है। 

 

दरअसल, मुस्लिम यूथ लीग की केरल राज्य समिति ने 32000 लड़कियों के इस्लाम में धर्मान्तरण और उन्हें ISIS की सेक्स स्लेव बनाए जाने के आरोपों को साबित करने वाले व्यक्ति के लिए एक करोड़ रुपये के इनाम का ऐलान किया है। इस पर पलटवार करते हुए एक दक्षिणपंथी कार्यकर्ता और हिंदू सेवा केंद्र के संस्थापक प्रतीश विश्वनाथ ने 10 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि कोई यह साबित कर दे कि केरल से कोई भी आतंकी संगठन ISIS में शामिल होने के लिए सीरिया नहीं गया था, तो उसे 10 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। 

 

बता दें कि, फिल्म में मुख्य बवाल 32000 लड़कियों के धर्मान्तरण और उन्हें ISIS की सेक्स स्लेव बनाने को लेकर है। विरोधियों का सवाल है कि, यह 32000 का आंकड़ा कहाँ से आया। केरल से मुस्लिम युवा आतंकी संगठन में भर्ती होने जाते हैं, गए भी हैं, ये बात बिलकुल सत्य है, लेकिन इनकी संख्या कितनी है, इसका सटीक आंकड़ा सामने नहीं आया है। 

 

क्या बोले थे पूर्व सीएम वी.एस. अच्युतानंदन :-

2010 में केरल के तत्कालीन सीएम वी.एस. अच्युतानंदन ने PFI, केरल में कट्टरपंथी इस्लामिक धारा को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि- PFI अगले 20 वर्षों में पैसे और शादियों (लव जिहाद) का इस्तेमाल करके 'केरल' को इस्लामी राज्य बना देगा। उन्होंने स्पष्ट कहा था कि कट्टरपंथी, युवाओं का धर्मांतरण कर रहे हैं। ऐसा करने के लिए मुस्लिम युवाओं को बाकायदा पैसे भी दिए जा रहे हैं और उन्हें गैर-मुस्लिम लड़कियों से शादी करने के लिए भी कहा जा रहा है। 

कांग्रेस सीएम ओमान चांडी ने भी इस्लामी धर्मान्तरण पर दिया था बयान :-

केरल कांग्रेस के एक और पूर्व सीएम ओमन चांडी ने 25 जून 2012 को विधानसभा के पटल पर एक आंकड़ा रखा था। उन्होंने बताया था कि 2006 से लेकर 2012 के बीच 2500 से अधिक गैर-मुस्लिम लड़कियों को जबरन इस्लाम कबूल करने के लिए बाध्य किया गया है। 

लव जिहाद पर केरल के पूर्व DGP का बयान:-

बता दें कि, वर्ष 2017 में केरल के पूर्व DGP टी.पी. सेनकुमार ने भी स्वीकार किया था कि केरल में 'लव जिहाद' एक क्रूर सच्चाई है, जिसे नकार नहीं सकते। उन्होंने कहा था कि कई लड़कियां इसका शिकार बनी और क्रूर मानसिकता वाले आतंकी संगठन ISIS में भर्ती हुईं, हालाँकि उन्होंने स्पष्ट आंकड़ा नहीं बताया था।

सीरो मालाबार चर्च ने उठाया लव जिहाद का मुद्दा:-

बता दें कि, सीरो मालाबार चर्च कई सालों से ईसाई लड़कियों के धर्मांतरण का मुद्दा उठाता रहा है। चर्च ईसाई लड़कियों के साथ हो रही ज्यादती पर कार्रवाई की मांग करता रहा है। चर्च का आरोप है कि दर्जनों ईसाई महिलाओं को इस्लाम में धर्मान्तरित कराया गया। इसके बाद उन्हें सीरिया ले जाया गया। आशंका है कि वहां उनमें से कुछ की हत्या भी कर दी गई है।

केवल आंकड़ों पर मचा है हंगामा:-

इन तमाम चीज़ों को देखने के बाद एक बात तो सत्य है कि, केरल से लोग आतंकी संगठनों में शामिल होने के लिए गए हैं। ISIS लड़कियों को सेक्स स्लेव बनाता है, ये बात भी सत्य है, जिहादी दुल्हन के नाम से पहचानी जाने वाली शमीमा बेगम इसका उदाहरण है, जिसपर डॉक्यूमेंट्री भी बन चुकी है। अब केवल 32000 लड़कियों के आंकड़े को झुठलाकर पूरे सच पर पर्दा डालने की कोशिश की जा रही है। फिल्म में बताए गए आंकड़े सही हैं या गलत, इस पर बहस हो सकती है, पर क्या दो पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व DGP,  सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट, जो कहती है कि, 'केरल से मुस्लिम युवा आतंकी बनने गए' को सिरे से नकारा जा सकता है? 

सुप्रीम कोर्ट में नहीं चली कपिल सिब्बल की दलील, The Kerala Story पर रोक लगाने से अदालत का इंकार

शाहरुख की जवान और प्रभास की आदिपुरुष को इस मामले में धूल चाटती हुई दिखाई दी 'The Kerala Story'

'मैं खुद पीड़ित लड़कियों से मिली हूँ..', The Kerala Story को प्रोपेगेंडा बताने पर बोलीं अभिनेत्री अदा शर्मा

 

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -