भारत ने आज बहरीन और श्रीलंका को भेजी कोरोना वैक्सीन, मुंबई से रवाना हुआ विमान
भारत ने आज बहरीन और श्रीलंका को भेजी कोरोना वैक्सीन, मुंबई से रवाना हुआ विमान
Share:

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जंग के लिए टीकाकरण कार्यक्रम आरंभ हो चुका है। वहीं अब हम दूसरे देशों की सहायता के लिए वहां भी वैक्सीन उपलब्ध कराने का काम कर रहे हैं। इसी क्रम में विश्वसनीय साथी के रूप में भारत ने गुरुवार को बहरीन और श्रीलंका में कोविशील्ड वैक्सीन भेजी है। इससे पहले भारत की तरफ से बांग्लादेश, नेपाल और मालदीव में भी वैक्सीन पहुंचाई जा चुकी हैं।

वैक्सीन मैत्री अभियान के तहत भारत ने श्रीलंका को 50,400 डोज की खेप भेजी है। वहीं बहरीन को 10,800 डोज दिए गए हैं। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) द्वारा विकसित की गई कोविशील्ड को मुंबई से एक कार्गो विमान में लोड किया गया और निर्धारित समय के मुताबिक, ये मनामा के लिए रवाना हो गया। कोलंबो जाने वाली खेप 15 मिनट लेट हुई और इसे सुबह के 9 बजे रवाना किया गया।

इससे पहले बहरीन ने अपने यहां कोरोना वायरस की जटिलताओं का सामना करने वाले लोगो को कोरोना की वैक्सीन लगाने के लिए कोविशील्ड को हरी झंडी दी थी। इसी बीच भारत ने पड़ोसी देश भूटान, मालदीव, नेपाल, म्यांमार, श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश को पड़ोसी पहले की नीति के तहत कोरोना वैक्सीन की आपूर्ति की है।

भारत के नए कृषि कानूनों से बढ़ सकती है किसानों की आय: आईएमएफ के मुख्य अर्थशास्त्री

अर्थव्यवस्था में सुधार के साथ 20 प्रतिशत बढ़ा एफएमसीजी मेजर एचयूएल का लाभ

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर लगा ब्रेक, आज नहीं बदले भाव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -