'गलोबल इनोवेशन की रैंकिंग में 80वें से 40वें स्थान पर पहुंचा भारत..', मन की बात में क्या-क्या बोले PM?
'गलोबल इनोवेशन की रैंकिंग में 80वें से 40वें स्थान पर पहुंचा भारत..', मन की बात में क्या-क्या बोले PM?
Share:

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज यानी रविवार (29 जनवरी) को एक बार फिर से देश की जनता से अपने ‘मन की बात’ की। यह इस साल 2023 की पहली और कुल 97वीं मन की बात थी। इस एपिसोड में पीएम मोदी ने गणत्रंत दिवस, पद्म पुरस्कार, संस्कृति, कृषि और होने वाले G-20 सम्मेलन पर अपनी बात रखी। इसी के साथ पीएम मोदी ने ई कचरे के समाधान की ओर सोचने के लिए भी लोगों का ध्यान दिलाया। इस बार की ‘मन की बात’ में कश्मीर भी चर्चा का प्रमुख केंद्र रहा।

पीएम मोदी ने लोगों से कश्मीर में पर्यटन के लिए जाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि कश्मीर में तेजी से परिवर्तन हुआ है और अब वहाँ युवाओं का खेलों और देश का नाम रोशन करने की होड़ मची हुई है। प्रधानमंत्री ने लोगों से भारत के गणतंत्र को मजबूत करने का आग्रह करते हुए कहा कि हर कोई इसमें अपनी भागीदारी तय सुनिश्चित करे। उन्होंने मन की बात कार्यक्रम को गणतंत्र को मजबूती दे रहे सेनानियों की बुलंद आवाज करार दिया।

इसके साथ ही पीएम मोदी ने बताया कि वर्ष 2015 में भारत गलोबल इनोवेशन की लिस्ट में विश्व में 80वें नंबर पर था, जो वर्तमान में 40 अंकों के सुधार के साथ 40वें पायदान पर है। पीएम मोदी ने अपने ही देश में विश्वस्तरीय टेक्नोलॉजी विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया। इन सभी बातों के अतिरिक्त पीएम मोदी ने मोटे अनाज के उत्पादक किसानों की प्रशंसा करते हुए कहा कि अब दुनिया इसका महत्व समझने लगी है।  

ममता बनर्जी को हराने के लिए 'काफिरों' से हाथ मिला रही ISF - TMC सांसद का विवादित बयान

दिल्ली-NCR में आज बारिश का अनुमान, जानिए पंजाब-हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा किशोर को ASI ने सीने में मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -