ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा किशोर को ASI ने सीने में मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा किशोर को ASI ने सीने में मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Share:

भुवनेश्वर: ओडिशा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नबा किशोर दास को गोली मार दी गई है। नबा किशोर दास झारसुगुड़ा के MLA भी हैं। रिपोर्ट के अनुसार, घटना दोपहर लगभग 12 बजे हुई। अज्ञात हमलावरों ने ब्रजराजनगर के गांधी चौक पर उनके सीने में गोली मार दी। जिसके बाद आनन-फानन में दास को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

रिपोर्ट के अनुसार, हमलावर पुलिस की वर्दी में थे। इसलिए कोई पहचान नहीं पाया। ब्रजराज नगर में उनको गोली मारी गई है। पुलिस ने चारों ओर घेराबंदी कर दी है। इलाके को सील किया जा रहा है। हमलावर मौके से भाग गए हैं। बेहद नजदीक से उनको गोली मारी गई है। झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर के पास कुछ अज्ञात हमलावरों ने ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा दास को गोली मार दी, जिससे वह जख्मी हो गए। घटना उस समय हुई, जब नबा दास ब्रजराजनगर के गांधी चौक पर एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी है कि ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा दास पर हुई गोलीबारी में पुलिस एएसआई गोपाल दास शामिल है। उप-निरीक्षक गोपाल दास को गांधी चौक में तैनात किया गया था। ASI गोपाल दास ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से मंत्री नबा दास पर फायरिंग की है। एडिशनल SP गुप्तेश्वर भोई ने बताया कि आगे की जांच की जा रही है। मंत्री नबा दास को अस्पताल में एडमिट करा दिया गया है।

राष्ट्रीय ध्वज से भी 'ऊपर' राहुल गांधी ! लाल चौक में 'तिरंगा' फहराने पर क्या बोला सोशल मीडिया ?

सपा विधायक नाहिद हसन को कोर्ट से राहत, सबूतों के आभाव में हुए बरी

PM मोदी ने की 2023 की पहली 'मन की बात', कही ये खास बातें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -