दिल्ली-NCR में आज बारिश का अनुमान, जानिए पंजाब-हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-NCR में आज बारिश का अनुमान, जानिए पंजाब-हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम
Share:

नई दिल्ली: पहाड़ों से लगे देश के कुछ सूबों में अभी भी कड़ाके की ठंड जारी है। वहीं, ज्यादातर मैदानी इलाकों में तापमान तेजी से बदल रहा है। बिहार और उत्तर प्रदेश में दिन के समय तेज धूप निकलती है। हालांकि, शाम और सुबह के वक़्त हवा की वजह से लोगों को ठंड का सामना करना पड़ता है। दिल्ली में आज वर्षा हुई है। इससे मौसम का मिजाज बदल गया है। ऐसा माना जा रहा है कि इसके साथ ही यहां तापमान में भी इजाफा देखने को मिल सकता है। 

दिल्ली के मौसम का हाल बताने वाले IMD के सफदरजंग कार्यालय की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस था। रविवार को दिल्ली में विभिन्न इलाकों में वर्षा हुई है। इससे पहले कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा था कि, 'एक नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से रविवार से तापमान में वृद्धि होगी और इन इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है।'

IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, रविवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन में आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है।

राष्ट्रीय ध्वज से भी 'ऊपर' राहुल गांधी ! लाल चौक में 'तिरंगा' फहराने पर क्या बोला सोशल मीडिया ?

सपा विधायक नाहिद हसन को कोर्ट से राहत, सबूतों के आभाव में हुए बरी

PM मोदी ने की 2023 की पहली 'मन की बात', कही ये खास बातें

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -