देश में 92 लाख के करीब पहुंचे कोरोना केस, स्वस्थ होने वालों की संख्या 86 लाख से ज्यादा
देश में 92 लाख के करीब पहुंचे कोरोना केस, स्वस्थ होने वालों की संख्या 86 लाख से ज्यादा
Share:

नई दिल्ली: देश में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 42,314 मरीज ठीक हो गए हैं, जिससे कुल स्वस्थ हुए लोगों की तादाद 86,04,955 हो गई है, जबकि इस दौरान कोरोना के 37,975 नए मामले दर्ज किए गए हैं।  जिससे कुल संक्रमितों की तादाद बढ़कर 91,77,841 पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय को विभिन्न राज्यों से मंगलवार तक प्राप्त रिपोर्टाें के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों के दौरान एक्टिव केस की संख्या घटकर 4,38,667 रह गई है।

इस दौरान 480 मरीजों की मौत से कोरोना से कुल मरने वालों की तादाद बढ़कर 1,34,218 हो गई है। कोरोना से देश में सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र सक्रिय मामलों की तादाद अभी 81902 है। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 4153 नए मामले सामने आए हैं और यहां इससे संक्रमित मरीजों की तादाद 17,84,361 हो गयी है, जबकि 3729 मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमणमुक्त मरीजों की तादाद 16,54,793 हो गयी है। राज्य में हालांकि इस महामारी से 30 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 46,653 हो गया है।

महाराष्ट्र के अलावा केरल में कोरोना के 4508 नए मामले दर्ज किए गए हैं और कुल संक्रमितों की तादाद 5,67,204 हो गयी है जबकि 4674 मरीजों के स्वस्थ होने से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 4,99,338 हो गयी है। यहां फिलहाल 65,676 एक्टिव केस हैं। राजधानी दिल्ली में कोरोना का प्रकोप जारी है और यहां एक दिन में कोरोना के 4454 नए मामले दर्ज किए गए हैं। दिल्ली में अबतक 5,34,317 लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं।

कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण सोने की कीमतों में आई 1 प्रतिशत की गिरावट

कच्चे तेल की कीमतों में फिर हुई बढ़ोतरी

सेंसेक्स, निफ्टी ने रिकॉर्ड उच्च स्तर को किया पार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -