कोरोना से धीरे-धीरे उबर रहा भारत, पिछले 24 घंटे में मिले 2.76 लाख नए केस
कोरोना से धीरे-धीरे उबर रहा भारत, पिछले 24 घंटे में मिले 2.76 लाख नए केस
Share:

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस महामारी के हालात में धीरे-धीरे सुधार होता नज़र आ रहा है। पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के केस एक बार फिर से तीन लाख से नीचे रहे हैं। देश में हर दिन होने वाली कोरोना से मौतों में गिरावट देखी गई है। बीते 24 घंटों में कोरोना से मौतों में गिरावट आई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के दो लाख 76 हजार 70 केस दर्ज किए गए हैं।

इस दौरान कोरोना संक्रमण के कारण होने वाली मौतों का आंकड़ा 3,874 रहा। बता दें कि बीते कई दिनों बाद देश में मौत का आंकड़ा चार हजार से नीचे आया है। देश में कोरोना के मामलों के साथ इससे रिकवर होने वाले मरीजों की तादाद भी बढ़ रही है। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना से 3,69,077 लोग रिकवर हुए हैं। इससे देश में अब तक कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा बढ़कर 2 करोड़ 23 लाख 55 हजार 440 हो गया है। 

इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस भी तेजी से घट रहे हैं। पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 96,841 सक्रीय मामले कम हुए हैं। फिलहाल देश में 31 लाख 29 हजार 878 सक्रीय कोरोना मरीज हैं। भारत में कोरोना के कुल मामलों की बात की जाए तो अब तक कुल 2 करोड़ 57 लाख 72 हजार 400 केस दर्ज किए जा चुके हैं। देश में कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़कर 2 लाख 87 हजार 122 हो गया है।

बिटकॉइन की कीमतों में काफी समय बाद पहली बार आई भारी गिरावट

कोरोना की दूसरी लहार के कारण अर्थव्यवस्था में आई भारी गिरावट

सरकार का बड़ा ऐलान- अब बच्चे को अपना दूध पिलाने वाली मां भी लगवा सकती है कोरोना वैक्सीन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -