दिल्ली-यूपी से अभी नहीं जाएगी ठंड, मौसम विभाग ने जताया बारिश का अनुमान
दिल्ली-यूपी से अभी नहीं जाएगी ठंड, मौसम विभाग ने जताया बारिश का अनुमान
Share:

नई दिल्ली: ठंड, बारिश और बर्फबारी से अभी राहत मिलने की संभावना नज़र नहीं आ रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, एक और पश्चिमी विक्षोभ 8 फरवरी की रात से उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है। 9 फरवरी को दिल्ली में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और मामूली बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ ऐसे तूफान हैं जो सर्दियों में बारिश लाते हैं। एक पश्चिमी विक्षोभ ने पिछले हफ्ते भी दिल्ली में बारिश, बादल और तापमान में कमी लाया था।

सोमवार को जारी IMD अपडेट के मुताबिक, अगले दो दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की वृद्धि होने का अनुमान है। हफ्ते भर में अधिकतम तापमान 19 डिग्री से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सोमवार को सुबह 8.30 बजे तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस था, वहीं सापेक्षिक आर्द्रता 87 फीसदी दर्ज की गई थी।

IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में सोमवार को मध्यम कोहरा रहने का अनुमान है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 24.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बहुत ही कम उम्र में आरिफ ने शुरू कर दी थी स्कीइंग, आज बना चुके है अपना बड़ा नाम

बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, हाई टेंशन तार की चपेट में आने से 50 वर्षीय हाथी की मौत

इराक को लेबनान से 337 प्राचीन कलाकृतियां मिलीं

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -