भारी बारिश के साथ केरल पहुंचा मानसून, मौसम विभाग ने दी बड़ी जानकारी
भारी बारिश के साथ केरल पहुंचा मानसून, मौसम विभाग ने दी बड़ी जानकारी
Share:

कोच्चि: दक्षिण पश्चिमी मानसून केरल तट पर पहुंच गया है। भारतीय मौसम विभाग के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कि अब की बार मानसून बहुत धूमधड़ाके के साथ केरल पहुंचा है। अगले कुछ ही घंटों में यह कर्नाटक एवं तमिलनाडू पहुंच जाएगा। हवा की गति एवं हालात सही रहे तो बहुत तेजी से दक्षिण से उत्तर की ओर बढ़ेगा। केरल में यह मानसून 95 प्रतिशत क्षेत्र पर छा गया है।

भारतीय मौसम विभाग के जयपुर मौसम केंद्र ने बताया है कि 8 जून को दोपहर पश्चात् बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर व भरतपुर संभाग के जिलो में मध्यम से तेज मेघगर्जन, तेज अंधड 50-60 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से अंधड़ आएगा। हल्के से मध्यम वर्षा की प्रबल संभावना है। कोटा, उदयपुर सम्भाग में छुटपुट जगहों पर हल्के से मध्यम मेघगर्जन, हल्की वर्षा की सम्भावना है। आंधी वर्षा की गतिविधियां प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में आगामी 1-2 दिन और जारी रह सकती है।

वही रविवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग ने एक बयान में कहा था कि दक्षिण अरब सागर के ऊपर पछुआ हवाओं के बढ़ने से परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। साथ ही, पछुआ हवाओं की गहराई आहिस्ता-आहिस्ता बढ़ रही है तथा इन हवाओं की गहराई औसत समुद्र तल से 2.1 किलोमीटर तक पहुंच गई है। मानसून को केरल तट में टकराने में 3 से 4 दिन का समय और लग सकता है।

विकराल रूप ले रहा चक्रवाती तूफान ‘बिपारजॉय’! अगले 48 घंटे बेहद अहम, इन राज्यों पर मंडरा रहा ख़तरा

कोल्हापुर में मचे बवाल पर बोले फडणवीस- 'युवकों के एक वर्ग को कौन उकसा रहा है...'

WTC Final: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा की कप्तानी पर भड़के गांगुली, बोले- यदि मैं कैप्टन रहता तो...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -