7 जून से से इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, 20 जून तक मध्य भारत में आएगा मानसून
7 जून से से इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, 20 जून तक मध्य भारत में आएगा मानसून
Share:

नई दिल्ली: उत्तर और मध्य भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। आप सभी को बता दें कि पश्चिम भारत में भी उमस भरी गर्मी पड़ रही है। वहीं राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में ‘लू’ चलने के कारण गर्मी का प्रकोप और बढ़ गया है और फिलहाल इससे राहत की कोई संभावना नहीं दिख रही है। बीते शनिवार को दिल्ली में कई स्थानों पर तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।वहीं हरियाणा, पंजाब, यूपी, ​बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में भी भयंकर गर्मी पड़ रही है। इसी के साथ मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात में भी गर्मी से कोई राहत ​नहीं है, और लोगों को बारिश का इंतजार है। हाल ही में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भविष्यवाणी की है कि दक्षिणी प्रायद्वीप में 7 जून से बारिश की गतिविधि बढ़ जाएगी।7 जून से 

इसी के साथ ही IMD ने अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आप सभी को बता दें कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि अगले 2-3 दिनों के दौरान उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति बनी रहेगी। इसी के साथ मौसम विभाग के पूर्वानुमान को माने तो अगले 5 दिनों के दौरान असम, मेघालय और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की संभावना है। इसी के साथ, 7 से 9 जून के दौरान अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। वहीं कर्नाटक, केरल, माहे और लक्षद्वीप में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी छिटपुट बारिश की संभावना है।

आपको बता दें कि आईएमडी के मुताबिक 6 और 7 जून को तमिलनाडु में 7, 8 और 9 को केरल, माहे में और 8 जून को उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना है। वहीं राजस्थान, दक्षिण पंजाब, दक्षिण हरियाणा-दिल्ली, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में 6 जून को लू चलने का अलर्ट है। इसी के साथ भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 6 से 7 जून के दौरान दक्षिण उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड और आंतरिक ओडिशा सहित पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है और उसके बाद कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा।

वहीं अगर बारिश की बात करें तो मध्य भारत में 15 और उत्तर भारत में 20 जून के आसपास मानसून के सक्रिय होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। इसका मतलबा है अगले 10 दिन तक गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है।

मौसम का हाल: MP, UP से लेकर दिल्ली तक का लू से होगा बुरा हाल लेकिन इन राज्यों में गरजेंगे बादल

दिल्ली में फिर लू का कहर, 44 डिग्री तक पहुंचा पारा।। जानिए कब तक मिलेगी राहत ?

UP समेत इन राज्यों में अगले 5 दिन तक होगी बारिश, जानिए अन्य राज्यों के हाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -