UP समेत इन राज्यों में अगले 5 दिन तक होगी बारिश, जानिए अन्य राज्यों के हाल
UP समेत इन राज्यों में अगले 5 दिन तक होगी बारिश, जानिए अन्य राज्यों के हाल
Share:

देशवासियों को गर्मी से निजात मिलती दिख रही है। जी दरअसल कई राज्यों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दिखी है। आप सभी को बता दें कि स्काईमेट मौसम एजेंसी के मुताबिक अगले 24 घंटे में सिक्किम, उत्तर पूर्व भारत, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों, लक्षद्वीप, रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल के एक या दो हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है।

इसी के साथ मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आप सभी को बता दें आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। वहीं उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आज का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकिम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।

इसी के साथ मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर पूर्व बंगाल के खाड़ी में चक्रवात के आसार बने हुए है। जिसकी वजह से दक्षिण पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर नगालैंड तक ठीक-ठाक बारिश हो सकती है। इसके अलावा बिहार, झारखंड, ओडिशा और बंगाल में अगले 5 दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना बनी हुई है। वहीं केरल और कर्नाटक में मॉनसून दस्तक दे चुका है। कहा जा रहा है आने वाले दिनों में मॉनसून के उत्तर भारत की ओर बढ़ने की संभावना है। ऐसी भी खबरें हैं अगले 24 घंटों के दौरान कई राज्यों में बारिश के आसार बन रहे हैं, हालांकि राजस्थान के दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अभी हीट वेव की संभावनाएं हैं।

वहीं उत्तराखंड के मौसम विज्ञानियों ने इसे लू का हमला बताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इसी के साथ सिक्किम, उत्तर पूर्व भारत, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों, लक्षद्वीप, रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल के एक या दो हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है।

मध्य प्रदेश के 11 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

उत्तर भारत की तरफ बढ़ रहा मानसून, इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

दिल्ली में आज फिर आंधी-बारिश की संभावना..., मौसम विभाग ने जताया पूर्वानुमान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -