'MP में नहीं तो भविष्य में भी नहीं होगा कोई गठबंधन', कांग्रेस से अखिलेश यादव ने कह डाली बड़ी बात
'MP में नहीं तो भविष्य में भी नहीं होगा कोई गठबंधन', कांग्रेस से अखिलेश यादव ने कह डाली बड़ी बात
Share:

लखनऊ: लोकसभा चुनाव को लेकर बने 'इंडिया' गठबंधन के सहयोगी कांग्रेस (Congress) एवं समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के बीच मध्य प्रदेश में सीटों को लेकर मतभेद बढ़ता जा रहा है। 5 प्रदेशों में हो रहे विधानसभा चुनाव में सीटों के तालमेल को लेकर दोनों ओर से खुलकर बयानबाजी हो रही है। सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने तो यहां तक कह दिया है कि यदि मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस उन्हें सीटें देने को तैयार नहीं तो उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी बड़े भाई की भूमिका में है। उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी पार्टी भी कांग्रेस से गठबंधन नहीं करेगी।

सपा ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान विधानसभा चुनाव सीटों को लेकर कांग्रेस पर दबाव बनाते हुए कहा कि यदि इन प्रदेशों में अब कांग्रेस समाजवादी पार्टी को सीटें देने को तैयार नहीं होती है तो फिर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा। इधर कांग्रेस भी पीछे नहीं है। कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी कह दिया कि उनकी पार्टी सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। 

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को कानपुर पहुंचे थे जहां वो ऑल इंडिया यादव महासभा के समारोह में सम्मिलित हुए। इस चलते पत्रकारों ने जब उनसे मध्य प्रदेश में कांग्रेस से सीटों को लेकर सवाल किया तो अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस को ये बताना होगा कि आईएनडीआईए राष्ट्रीय स्तर पर सिर्फ लोकसभा चुनावों के लिए ही है या विधानसभा चुनावों के लिए भी है? उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि अभी विधानसभा चुनावों को लेकर गठबंधन नहीं है तो फिर भविष्य में उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में भी नहीं होगा। एक ओर जहां समाजवादी पार्टी कांग्रेस पर दबाव बनाते नजर आ रही है तो वहीं इस बारे में जब कांग्रेस नेता अजय राय से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी के भरोसे में नहीं है। उसकी प्रदेश की सभी अस्सी लोकसभा सीटों पर तैयारी है। बाकी नेतृत्व जो तय करेगा वो किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता बब्बर शेर है ये 2024 के लोकसभा चुनाव में सबको बता चल जाएगा। कांग्रेस का जनसैलाब सबको बहा ले जाएगा। 

सच हुआ सांसद किरोड़ी लाल का दावा, राजस्थान में लॉकर से सवा करोड़ का कैश और सोना मिलने से IT टीम भी रह गई दंग

लोकसभा अध्यक्ष ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ भाजपा सांसद की रिश्वत की शिकायत आचार समिति को भेजी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 2.46 किसानों के लिए 197 करोड़ रुपये की राहत सहायता जारी की

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -