'मेरी इच्छा है कि कांग्रेस मजबूत हो जाए..' , जानिए ऐसा क्यों बोले नितिन गडकरी ?
'मेरी इच्छा है कि कांग्रेस मजबूत हो जाए..' , जानिए ऐसा क्यों बोले नितिन गडकरी ?
Share:

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का कहना है कि बेहतर लोकतंत्र के लिए कांग्रेस का मजबूत होना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस छोड़ने वालों को भी पार्टी की विचारधारा को मानने की सलाह दी। इस दौरान गडकरी ने राजनीति में क्षेत्रीय पार्टियों की बढ़ती भागीदारी पर भी अपनी बात रखी।

दरअसल,  हाल ही में कांग्रेस ने पंजाब में भी सत्ता गंवा दी है। विधानसभा चुनाव 2020 में पार्टी 117 में से केवल 18 सीटें प्राप्त कर सकी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार को पुणे में आयोजित किए गए एक कार्यक्रम के दौरान गडकरी ने कहा कि कांग्रेस के कमजोर होने के कारण उसकी जगह क्षेत्रीय पार्टियों ने ले ली है, जो भारतीय लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है। गडकरी ने आगे कहा कि वे चाहते हैं कि कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त हो जाए। अभी, केवल छत्तीसगढ़ और राजस्थान में ही कांग्रेस सरकार है, बाकी महाराष्ट्र और झारखंड में कांग्रेस सहयोगी है।

गडकरी ने कहा कि, 'लोकतंत्र दो पहियों पर चलता है- सत्ता पक्ष और विपक्ष। एक मजबूत विपक्ष लोकतंत्र की आवश्यकता है। इसलिए मेरी इच्छा है कि कांग्रेस को मजबूत होना चाहिए। साथ ही कांग्रेस के कमजोर होने के कारण ही उसकी जगह क्षेत्रीय दलों ने ले ली है, जो लोकतंत्र के लिए सही नहीं है।'

यूपी में आज शपथ ग्रहण करेंगे सभी 403 विधायक, 29 मार्च को होगा विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव

दिल्ली CM ने विधानसभा में किया झूठा दावा ? सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ #केजरीवाल_लिस्ट_दिखा

राजस्थान की बलात्कार पीड़िता से मिलने क्यों नहीं जा रही प्रियंका गांधी ? कांग्रेस MLA के बेटे पर लगा है आरोप

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -