'2 साल से झेल रही हूं', वर्षों बाद टूटा इस मशहूर कपल का रिश्ता
'2 साल से झेल रही हूं', वर्षों बाद टूटा इस मशहूर कपल का रिश्ता
Share:

टीवी का चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' इन दिनों धमाल मचा रहा है। वही शो में प्रियंका चहर चौधरी और अंकित गुप्ता की दोस्ती को भी लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। मगर अब लगता है कि इनकी इस मित्रता को किसी की नजर लग गई है। निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें दोनों के बीच बहस होती नजर आ रही है। 

अंकित गुप्ता और प्रियंका की बहस तब अधिक होने लगती है, जब प्रियंका, शालीन भनोट से चिकन को लेकर लड़ाई करती हैं। अंकित स्पष्ट शब्दों में प्रियंका से बोलते हैं कि वह लड़ाई खत्म करें तथा खाने की चीज पर न लड़ें, मगर प्रियंका का कहना होता है कि वह अपना मुंह बंद रखें तथा उनकी लड़ाई में टांग न अड़ाएं। अंकित, प्रियंका के इस बर्ताव से बहुत आहत होते हैं तथा अपसेट भी हो जाते हैं। बाद में जब साजिद खान दोनों के बीच बात को सुलझाने का प्रयास करते हैं तो अंकित, प्रियंका को एटीट्यूड दिखाते हुए बात ही करना बंद कर देते हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

इस पर प्रियंका बोलती हैं कि बीते दो वर्षों से मैं इसे झेल रही हूं। यह बात अंकित को बुरी लग जाती है तथा अभिनेता बोलते हैं कि तुम नहीं, मैं तुम्हें दो साल से झेल रहा हूं। अंकित की यह बात सुनकर प्रियंका रोने लगती हैं। भावुक होकर वह अपने बेड पर जाकर लेट जाती हैं। प्रियंका और अंकित के प्रशंसक दोनों के बीच इस तरह से लड़ाई-झगड़ा देख बहुत दुखी हो गए हैं। प्रशंसक उम्मीद जता रहे हैं कि दोनों के बीच जल्द ही पैचअप हो जाए। वही आगामी एपिसोड में भारी धमाल मचने वाला है।  

सरेआम इस एक्ट्रेस ने की शालीन को किस, देखकर भड़के लोग

आपस में भिड़ी ये 2 मशहूर एक्ट्रेसेस, वीडियो देखकर रह जाएंगे दंग

बोनी कपूर ने सबके सामने खोला श्रीदेवी से जुड़ा राज, देंखे VIDEO

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -