बोनी कपूर ने सबके सामने खोला श्रीदेवी से जुड़ा राज, देंखे VIDEO
बोनी कपूर ने सबके सामने खोला श्रीदेवी से जुड़ा राज, देंखे VIDEO
Share:

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में हाल ही में बोनी कपूर और जाह्नवी कपूर शिरकत करने वाले है। वही कपिल शर्मा से चर्चा में बोनी कपूर बता गए कि कैसे श्रीदेवी के प्यार में बोनी परांठे से इडली पर शिफ्ट हो गए थे। बता दे कि जाह्नवी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म मिली को लेकर जोर शोर से प्रमोशन में जुटी हुई हैं। इस फिल्म को जाह्नवी के पापा बोनी कपूर ने ही प्रोड्यूस किया है। दोनों फिल्म के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा कॉमेडी शो पर पहुंचे। शो पर जमकर हंसी के ठहाके लगते देखने को मिले। बोनी कपूर सामान्य रूप से किसी शो का हिस्सा नहीं बनते हैं। मगर यहां मामला बेटी का है तो भला पापा कैसे पीछे रह सकते हैं। इस एपिसोड का प्रोमो सोनी टीवी के आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर साझा किया गया। 

कपिल शर्मा ने अपने ही अंदाज में दोनों का स्वागत किया। जहां वो जाह्नवी से पूछते हैं- आप इतनी बड़ी स्टार हो गई हैं, आज जब आप पापा के साथ जाती हैं आपको स्टार वाली फीलिंग आती है या आपको लगता है पापा स्कूल छोड़ने आए हैं। इस पर जाह्नवी भी जबरदस्त जवाब देती हैं। जाह्नवी बोलती हैं- हमेशा लगता है कि पापा स्कूल छोड़ने आए हैं। आज कपिल शर्मा जी के शो पर छोड़ने आए, मगर अंदर ही आ गए। 

तत्पश्चात, कपिल जाह्नवी से उनकी मम्मी श्रीदेवी के बारे में बात करते नजर आते हैं। कपिल बोलते हैं कि आपकी मम्मा साउथ इंडियन थीं, पापा पंजाबी तो घर में खाना कौन सा बनता था? जाह्नवी बताती हैं कि घर में दोनों प्रकार का खाना बनता था। मगर पापा को भी साउथ खाने का अधिक शौक है। इस बात पर कपिल बोनी कपूर को छेड़ते हुए बोलते हैं। क्या बात है सर मोहब्बत भी कैसी चीज है ना। परांठे से इडली पर शिफ्ट हो गए आप। कपिल की बात सुन बोनी कपूर बोलते हैं कि मैं इडली भी खाउंगा मगर उसके बाद परांठे भी खाउंगा। पापा की बात सुन जाह्नवी और भी अधिक पोल खोल देती हैं। जाह्रवी बोलती हैं कि पापा कभी-कभी दोनों भी साथ में खा लेते हैं। कपिल शर्मा मजाक उड़ाते हुए बोलते हैं वो तो दिख रहा है। बोनी कपूर और श्रीदेवी की प्रेम कहानी भी अपने जमाने की सबसे लोकप्रिय कहानियों में शुमार थी। हालांकि दिवंगत अभिनेत्री बोनी कपूर की दूसरी पत्नी थीं। बोनी की पहली पत्नी का नाम मोना था। जिनसे दो बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुल कपूर है। 

पूनम पांडे संग कुछ इस हालत में नजर आए करणवीर बोहरा, देखकर लोग हुए शॉक्ड

31 किलो का लहंगा पहनकर सड़कों पर निकली ये एक्ट्रेस, देखते ही रह गए लोग

तेजस्वी-करण से लेकर जैस्मीन-अली तक, अंकिता-विक्की की हैलोवीन पार्टी में छाए ये स्टार्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -