आपस में भिड़ी ये 2 मशहूर एक्ट्रेसेस, वीडियो देखकर रह जाएंगे दंग
आपस में भिड़ी ये 2 मशहूर एक्ट्रेसेस, वीडियो देखकर रह जाएंगे दंग
Share:

मनोरंजन जगत की एक्ट्रेसेस राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा के बीच जुबानी जंग रुकने का नाम नहीं ले रही है। पहले शर्लिन ने राखी एवं उनके बॉयफ्रेंड का मजाक उड़ाया था। अब राखी ने करारा जवाब देते हुए शर्लिन चोपड़ा का मजाक उड़ाया है। राखी सावंत ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह शर्लिन चोपड़ा के नाम को मोल्ड करते हुए बोल रही हैं कि करारा जवाब मिलेगा। 3 दिन तक मैं शूट कर रही हूं। मर्लिन खोपड़ा। तुम्हें करारा मिलेगा। बस कुछ दिन और इंतजार करो, फिर देखना। 

वही कुछ वक़्त पहले शर्लिन चोपड़ा ने राखी का मजाक उड़ाते हुए बोला था कि राखी नौटंकी करती है। नॉनसेंस। जिम में जाकर वह डोले-शोले बनाए, बस उतना ही बहुत है। शर्लिन चोपड़ा ने राखी का मजाक उड़ाते हुए बोला कि मीडिया के सामने वह आ जाती है और बोलती है कि आदिल से पहले मेरे जितने भी बॉयफ्रेंड्स थे और पति थे, वह सब टाइम पास थे। मैं यदि सही चीज के लिए आवाज उठा रही हूं तो उन्हें दिक्कत हो रही है। स्वयं वह क्या कर रही हैं। बड़े-बड़े नामों का सपोर्ट करती ही दिखाई देती हैं। स्वयं के पास काम नहीं, मेरे लिए बोल रही है।

आपको बता दें कि साजिद खान पर शर्लिन चोपड़ा ने मीटू का आरोप लगाया है। मुंबई में शर्लिन ने साजिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 17 वर्ष पश्चात् शर्लिन ने हिम्मत करके यह कदम उठाया है। जबसे साजिद खान रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' में गए हैं, तभी से उनको बाहर निकालने की मांग उठ रही है। शर्लिन चोपड़ा ने ही नहीं, और भी 8 महिलाओं ने साजिद खान पर मीटू का आरोप लगाया हुआ है। शर्लिन ने भी पुलिस में बहुत वक़्त के बाद केस दर्ज कराया है। 

पूनम पांडे संग कुछ इस हालत में नजर आए करणवीर बोहरा, देखकर लोग हुए शॉक्ड

31 किलो का लहंगा पहनकर सड़कों पर निकली ये एक्ट्रेस, देखते ही रह गए लोग

तेजस्वी-करण से लेकर जैस्मीन-अली तक, अंकिता-विक्की की हैलोवीन पार्टी में छाए ये स्टार्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -