आज कैसा रहेगा मौसम का हाल? इन जिलों में IMD ने जारी किया अलर्ट
आज कैसा रहेगा मौसम का हाल? इन जिलों में IMD ने जारी किया अलर्ट
Share:

नई दिल्ली: एक ओर जहां देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में बीते कई दिनों में झमाझम वर्षा हो रही है वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में लोग उमस भरी गर्मी से चिंतित हैं। मौसम विभाग ने 6 जुलाई से तेज वर्षा की उम्मीद व्यक्त की थी मगर मौसम ने धोखा दे दिया। अब एक बार फिर से मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि आज एवं कल दिल्ली-NCR में बादल छाए रहेंगे तथा हल्की वर्षा हो सकती है। बारिश की उम्मीद कर रहे व्यक्तियों को गर्मी से राहत प्राप्त हो सकती है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को वर्षा से अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक आ सकता है।

वहीं मौसम विभाग ने आज भी मुंबई में झमाझम वर्षा होने का पूर्वानुमान लगाया है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए मुंबई एवं उसके आसपास क्षेत्र में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। मुंबई एवं ठाणे के लिए 10 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट तो रायगढ़, रत्नागिरी एवं सिंधुदुर्ग में 9 जुलाई तक रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अतिरिक्त महाराष्ट्र के अन्य भागों में भी कहीं हल्की बारिश तो कहीं तेज बारिश हो सकती है। बता दें कि मुंबई एवं उसके आसपास बीते कई दिनों से भारी वर्षा हो रही है। इसके कारण कई क्षेत्रों में पानी भर गया है। जलजमाव के कारण सार्वजनिक परिवहन सेवाएं बाधित हुई हैं। 

वही दूसरी तरफ मौसम जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटे में वर्षा हो सकती है। इस के चलते आकाश में बादल छाए रहेंगे। वहीं, केरल एवं तेलंगाना में भारी वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने यूपी में शनिवार के पश्चात् वर्षा की संभावना जताई है। बिहार में अगले 24 घंटे वर्षा की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने बताया कि 11 जुलाई तक प्रदेश में तेज वर्षा नहीं होगी। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। 

ज्ञानवापी परिसर में मुस्लिमों के प्रवेश पर लगेगा प्रतिबंध ? कोर्ट में सुनवाई आज

'हमदर्द में हिन्दुओं को मिले 50 फीसद आरक्षण..', हरियाणा में महापंचायत बुलाकर की गई मांग

UPSC ने जम्मू कश्मीर के 28 अधिकारियों को IAS में शामिल किया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -