जेपी नड्डा की सभा के बाहर लगा होर्डिंग गिरा, 2 सुरक्षा जवान सहित 4 लोग घायल
जेपी नड्डा की सभा के बाहर लगा होर्डिंग गिरा, 2 सुरक्षा जवान सहित 4 लोग घायल
Share:

खरगोन। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चलते  खरगोन में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सभा के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। सभा के बाहर लगी होर्डिंग गिरने से 2 सुरक्षा जवान समेत 4 लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घट्न के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई है। 

बता दे की आज खरगोन में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 2023 के चुनाव को लेकर रोड शो और भाजपा की केंद्र सरकार को 9 साल पूरे होने पर जनसभा को संबोधित किया। लेकिन उनके स्वागत के लिए लगाई गई होर्डिंग अज्ञात कारणवश गिर गई। इस हादसे में 2 सुरक्षा जवान समेत 4 लोगों को चोट आई है। साथ ही पुलिस की गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुईं हैं।

घायलों को तुरंत  पुलिस की गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार जारी है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। होर्डिंग सभा स्थल के बाहर लगाया गया था। फिलहाल घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। शुक्र है इससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

दादी ने इमरजेंसी लगाई, पोते इंग्लैंड जाकर लोकतंत्र बहाली की बात कर रहे- राहुल गांधी पर नड्डा का अटैक

BJP के आईटी सेल चीफ अमित मालवीय के खिलाफ दर्ज हुई FIR, जानिए क्या है मामला?

'भारत में क्या चल रहा है..', मिस्र से दिल्ली लौटते ही पीएम मोदी ने जेपी नड्डा से पुछा सवाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -