BJP के आईटी सेल चीफ अमित मालवीय के खिलाफ दर्ज हुई FIR, जानिए क्या है मामला?
BJP के आईटी सेल चीफ अमित मालवीय के खिलाफ दर्ज हुई FIR, जानिए क्या है मामला?
Share:

बेंगलुरु: बेंगलुरु में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जिक्र करते हुए विवादित ट्वीट करने को लेकर भाजपा IT सेल के चीफ अमित मालवीय पर FIR दर्ज हुई है। कांग्रेस नेताओं की ओर से पुलिस में मालवीय के ट्वीट को लेकर मुकदमा दर्ज करवाया गया था, तत्पश्चात, FIR दर्ज की गई है। मालवीय पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने राहुल को हिंदू संस्कृति एवं भारत के खिलाफ दिखाया है। साथ ही इसमें ये भी बताया गया है कि भाजपा नेता मालवीय की ओर से राहुल गांधी के भाषण में परिवर्तन कर झूठ परोसने का काम किया है।  

अमित मालवीय के खिलाफ कांग्रेस नेता रमेश बाबू ने मुकदमा दर्ज करवाया है। इस शिकायत में कहा गया है कि जो वीडियो ट्वीट किया गया है वह सामाजिक अन्याय के खिलाफ है। उन्होंने राहुल गांधी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं अंतरराष्ट्रीय मीडिया के बीच एक संबंध दिखाया है। वीडियो में उन्होंने दिखाया है कि कांग्रेस केवल अल्पसंख्यकों का समर्थन करती है। शिकायत में बताया गया है, "ट्वीट में राहुल गांधी के भाषणों में परिवर्तन किया गया है तथा बताया गया है कि वो समाज को बांटना चाहते हैं तथा समाज में नफरत फैलाना चाहते हैं। इससे राहुल गांधी एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की छवि धूमिल हुई है तथा समाज में उनके सम्मान को नुकसान पहुंचा है। इसलिए हम अमित मालवीय एवं अन्य के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई करने का अनुरोध करते हैं।"

दरअसल कुछ दिन पहले भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने राहुल गांधी का जिक्र करते हुए एक ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा, "राहुल गांधी खतरनाक हैं तथा अंदरूनी सूत्रों का खेल खेल रहे हैं। उनसे अधिक खतरनाक सैम पी जैसे लोग हैं जो भारत के खिलाफ कट्टरता फैला रहे हैं। ये लोग विदेश में प्रधानमंत्री मोदी को बदनाम कनरे के लिए कोई कमी नहीं छोड़ते हैं।" अमित मालवीय के इस ट्वीट पर कई कांग्रेस नेताओं ने आपत्ति दर्ज की थी, तत्पश्चात, अब पुलिस में इसका मुकदमा दर्ज करवाया गया है। इससे पहले कर्नाटक सरकार के मंत्री एवं मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे ने भी भाजपा नेताओं के खिलाफ कांग्रेस नेताओं को बदनाम करने एवं भ्रामक पोस्ट करने को लेकर मुकदमा दर्ज करवाया था।

VIDEO! सरेआम लड़की के पीछे हसिया लेकर दौड़ा बॉयफ्रेंड, लोगों ने बचाई जान

ट्रक की सवारी करने के बाद बाइक मैकेनिक के साथ गाड़ी ठीक करते दिखे राहुल गाँधी

धीरेंद्र शास्त्री के मंत्रोच्चार करते ही बाल खोलकर झूमने लगीं महिलाएं, ये है वजह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -