लंबे समय बाद टीवी पर एंट्री करने जा रही है हिना खान, इस शो में आएंगी नजर
लंबे समय बाद टीवी पर एंट्री करने जा रही है हिना खान, इस शो में आएंगी नजर
Share:

टीवी जगत की मशहूर अदाकारा हिना खान कान्स‌ फिल्म फेस्टिवल 2022 में अपने हुस्न का जलवा बिखेरने के बाद अब छोटे पर्दे पर एंट्री करने जा रही है। वही दर्शक भी उन्हें वपा देखने को बेताब है, ऐसे में अब जो खबर सामने आई है उससे दर्शक बहुत खुश हैं। बताया जा रहा है कि अब हिना खान जल्द ही मीका सिंह के शो में नजर आएंगी। कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 से आने के बाद हिना खान को एक नया टास्क प्राप्त हुआ है। हिना खान अब मीका सिंह के लिए उनके शो मीका दी वोटी में जीवनसाथी तलाशने वाली हैं। 

बताया जा रहा है कि जल्द ही हिना खान को मीका सिंह के शो मीका दी वोटी में देखा जाएगा। इस टेलीविज़न शो में हिना खान बतौर मेहमान एंट्री करने वाली हैं। शो में हिना खान मीका सिंह को उनकी दुल्हनिया ढूंढने में सहायता करेंगी। कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 के चलते अपना जलवा बिखेरने के बाद हिना खान छुट्टियों पर चली गए थीं। हिना खान ने अपनी छुट्टियों के चलते जमकर मस्ती की तथा अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल के साथ क्वालिटी टाइम गुजारा। मगर कुछ ही दिनों के भीतर अब हिना खान की छुट्टियों पर ब्रेक लगने वाला है। क्योंकि हिना खान जल्द अपने काम पर वापस लौटने वाली हैं। 

वही छुट्टियां मनाने के बाद हिना खान अब वापस टेलीविज़न शो के सेट पर आएंगी। फिलहाल हिना खान, मीका सिंह और इस शो के निर्माताओं ने एक्ट्रेस की एंट्री को लेकर कुछ कहा नहीं है। लेकिन खबरों के मुताबिक, हिना खान को इस शो में देखा जाएगा। फिलहाल इस खबर से उनके फैंस बहुत खुश है। 

माँ बनने की ख़बरों पर अनुषा दांडेकर ने तोड़ी चुप्पी, पोस्ट शेयर कर बोली- 'ये मेरी बच्ची नहीं है...'

इंटरनेट पर छाया 'अंजलि भाभी' का ये वीडियो, देखकर तारीफ करते नहीं थक रहे फैंस

कुंडली भाग्य शो को लेकर आई अच्छी खबर, सुनकर झूम उठेंगे फैंस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -