दो दिन से हिमाचल में भारी बारिश और बर्फबारी, येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी
दो दिन से हिमाचल में भारी बारिश और बर्फबारी, येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी
Share:

हिमाचल में एक बार फिर मौसम बिगड़ने वाले हालत है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने चार से सात मार्च तक राज्य में बारिश और बर्फबारी के आसार जताए हैं। इसके साथ ही पांच मार्च के लिए प्रदेश के आठ जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही इन जिलों में ओलावृष्टि के साथ बिजली गिरने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, छह मार्च को चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिले में भारी बारिश-बर्फबारी के अलावा अंधड़ की चेतावनी जारी की है।
 
हालाँकि बाकि जिलों के लिए ओलावृष्टि के साथ बिजली गिरने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिले के लिए कोई चेतावनी नहीं दी गई है।  एक तरफ , सोमवार को शिमला समेत प्रदेश के अधिकतर भागों में धूप खिली रही। बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की वृद्धिदर्ज की गई है। मनाली, केलांग और कल्पा का पारा अभी भी माइनस में चल रहा है। 

हिमाचल के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान
केलांग -6.8, कल्पा -0.4, मनाली -0.4, कुफरी 3.1, शिमला 5.7, सुंदरनगर 6.8, भुंतर 5.7, धर्मशाला 7.2, ऊना 10.4, नाहन 13.3, पालमपुर 7.0, सोलन 5.2, कांगड़ा 8.0, मंडी 12.2, बिलासपुर 10.5, चंबा 6.5, और डलहौजी 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  इसके अलावा प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान शिमला 14.7. सुंदरनगर 23.3, भुंतर 24.4, कल्पा 09.6, धर्मशाला 15.6, ऊना 26.0, नाहन 22.1, सोलन 21.5, कांगड़ा 23.8, बिलासपुर 23.5, हमीरपुर 23.2, चंबा 22.4 और डलहौजी 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

चिन्मयानन्द रेप केस: SC के जज ने मामले की सुनवाई से खुद को किया अलग

निर्भया मामला: दोषी पवन की क्यूरेटिव पेटिशन SC में ख़ारिज, कल होने वाली है फांसी

नवाज़ शरीफ पर जमानत नियमों के उल्लंघन करने का लगा आरोप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -