भारी बारिश से उत्तराखंड में मचा हाहाकार, सामने आई भयावह तस्वीरें
भारी बारिश से उत्तराखंड में मचा हाहाकार, सामने आई भयावह तस्वीरें
Share:

देहरादून: उत्तराखंड में आज प्रातः से कई शहरों में भारी वर्षा जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने पौड़ी एवं नैनीताल में सबसे अधिक भारी वर्षा की संभावना जताई है। वहीं वर्षा से की स्थानों पर जन जीवन की अस्त व्यस्त तस्वीरें सामने आ रही हैं। गंगोत्री नेशनल हाईवे पर जहां जगह-जगह जलभराव हो गया है। वहीं पिथौरागढ़ में कई सड़कें एवं पुल नष्ट हो गए हैं।

वही पिथौरागढ़ में शुक्रवार की रात से आरम्भ हुई मूसलाधार वर्षा से थल मुनस्यारी मोटर मार्ग में द्वालीगाड पुल नष्ट हो गया है। इसके चलते यहां गाड़ियों का संचालन भी ठप हो गया है। लोग यहां जान जोखिम में डालकर पैदल आवाजाही कर रहे हैं। मुनस्यारी में सबसे ज्यादा 56 मिमी वर्षा हुई। मलबा आने से पिथौरागढ़-धारचूला नेशनल हाईवे लखनपुर के पास बंद है। प्रातः से यहां वाहन फंसे हैं।

मौसम विज्ञान ने आज पौड़ी एवं नैनीताल में भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने पहली बार रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अतिरिक्त देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, चंपावत, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ में भी बहुत ज्यादा भारी वर्षा का अनुमान जताया गया है। देहरादून में सुबह से भारी वर्षा जारी है। ये तस्वीरें देख कर स्पष्ट है कि यहाँ लोगों को कितनी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। 

मर्डर केस में बरी हुआ भाजपा नेता, तो जेल से 70 Km तक निकला विजय जुलूस, केस दर्ज

अगले 8 साल में दोगुने स्टील उत्पादन पर ध्यान दें: सिंधिया

हैदराबाद में लगातार बारिश से यातायात ठप,राज्य सरकार सतर्क

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -