सिक्किम में खतरनाक हिमस्खलन, 6 लोगों की मौत, 50 सैलानी अब भी फंसे
सिक्किम में खतरनाक हिमस्खलन, 6 लोगों की मौत, 50 सैलानी अब भी फंसे
Share:

गंगटोक: सिक्किम में हुए खतरनाक हिमस्लखन में छह पर्यटकों की जान चली गई है। यह हिमस्लखलन गंगटोक और नाथु ला दर्रा को जोड़ने वाली सड़क पर मंगलवार दोपहर को लगभग 12 बजकर 20 मिनट पर हुआ। हिमस्लखन में कुल 80 पर्यटक फंसे हुए थे, जिनमें से दोपहर तीन बजे तक 30 को रेस्क्यू किया गया था। वहीं, 50 टूरिस्ट अब भी फंसे हुए हैं।

इन लोगों को वहां से निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है। सिक्किम पुलिस के इंस्पेक्टर जनरल (चेक पोस्ट) सोनम तेनजिंग भूटिया ने जानकारी दी है कि मरने वालों में चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है। अभी तक इनमें से किसी की शिनाख्त नहीं की जा सकी है। रेस्क्यू ऑपरेशन में सेना के साथ-साथ राज्य पुलिस और स्थानीय वॉलंटियर्स भी जुटे हुए हैं।

 

रिपोर्ट के अनुसार, दोपहर 3 बजे तक फंसे हुए 80 पर्यटकों में से 30 को बाहर निकालने में सफलता मिली थी। वहीं, अभी भी 50 पर्यटक बर्फ में फंसे हुए हैं। बाहर निकाले गए सभी पर्यटकों को राज्य की राजधानी गंगटोक के विभिन्न अस्पतालों में एडमिट करा दिया गया है। यहां पर इन सभी का उपचार चल रहा है।

क्या तुष्टिकरण की राजनीति करवा रही हिंसा ? बिहार-बंगाल बवाल पर अनुराग ठाकुर का गंभीर सवाल

बंगाल में केंद्रीय राज्यमंत्री पर हमला! कोर्ट ने CBI को सौंपी जांच, पर दस्तावेज़ ही नहीं दे रही ममता की पुलिस

'भाजपा और बजरंग दल के लोगों ने करवाया दंगा..', CM ममता बनर्जी ने लगाया गंभीर आरोप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -