क्या तुष्टिकरण की राजनीति करवा रही हिंसा ? बिहार-बंगाल बवाल पर अनुराग ठाकुर का गंभीर सवाल
क्या तुष्टिकरण की राजनीति करवा रही हिंसा ? बिहार-बंगाल बवाल पर अनुराग ठाकुर का गंभीर सवाल
Share:

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रामनवमी पर पश्चिम बंगाल और बिहार में शोभायात्रा निकाले जाने के दौरान हुई हिंसा को लेकर दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों पर हमला बोला है। अहिंसा विश्व भारती संस्था और विश्व शांति केंद्र की तरफ से आयोजित किए गए भगवान महावीर जंयती समारोह में बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आड़े हाथों लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश के एक हिस्से पश्चिम बंगाल में रामनवमी की शोभायात्रा को शांति से नहीं निकलने दिया जाता है और सीएम ममता बनर्जी यह कहती है कि हिंदू इस क्षेत्र में न जाएं, तो क्या ये समाज और वे क्षेत्र को बांटने पर उतर आईं हैं? ये चिंता का विषय है। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इन दो राज्यों के CM पक्षपात करने का काम करते हैं जो कि अपने आप में सवाल खड़े करते हैं। इन घटनाओं के पीछे क्या एक वर्ग है या फिर तुष्टिकरण की सियासत, जो उनको और हवा देने का काम करती है। क्या वोटबैंक की पॉलिटिक्स में अशांति फैलाने का काम इस प्रकार से भी किया जाता है, ये अपने आप में काफ़ी बड़ा सवाल खड़ा करता है।   

बता दें कि बिहार के दो जिले सासाराम और नालंदा में रामनवमी के निकाला जा रही शोभायात्रा के दौरान पथराव हो गया था। इसके बाद इन जिलों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। देखते ही देखते आगजनी भी शुरू हो गई। इन दोनों जिलों की तुलना में नालंदा में हालात अधिक बिगड़ गए थे। कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस की तरफ से दोनों जिलों में धारा-144 लगाई गई थी। हालांकि, दोनों जिलों में अब स्थिति पटरी पर लौट रही है। वहीं, बंगाल के हावड़ा जिले में भी कुछ इसी प्रकार की घटना देखने को मिली थी। वहां भी मुस्लिम बहुल इलाके में शोभायात्रा पर हमला हुआ था। 

गैंगस्टर स्वयंवर यादव पर चला योगी सरकार का डंडा, प्रशसन ने कुर्क की 2 करोड़ की अवैध संपत्ति

आंध्र प्रदेश के प्राचीन मंदिर में तोड़फोड़, आरोपी ने गणेश प्रतिमा के टुकड़े-टुकड़े किए

यमुना अब भी जहरीली! केजरीवाल सरकार का दावा- हमने सफाई पर खर्च किए 6857 करोड़

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -