पृथ्वी में मिलता स्वर्ग! वीडियो देख के मंत्रमुग्ध हुए लोग...
पृथ्वी में मिलता स्वर्ग! वीडियो देख के मंत्रमुग्ध हुए लोग...
Share:

दूध का झरना, दूध का सागर, दूध का समंदर… गोवा का दूध सागर झरना ऐसे ही कई नामों से जाना जाता है। अपनी खूबसूरती से लोगों का ध्यान खींचने वाले इस झरने से शायद ही कोई हो, जो प्रभावित हुए बिना रह सके। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री किशन रेड्डी ने दूध सागर झरने का ऐसा वीडियो साझा कर दिया है जो सोशल मीडिया  कू (Koo) App पर खूब पसंद किया जाने लगा है। केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी द्वारा साझा किए गए इस मनमोहक वीडियो पर लोग प्रतिक्रियाएं भी दे रहे है। कई लोग इसे सबसे खूबसूरत जगह बता रहे हैं तो कई ने इसे अविश्वनीय कहा है। वहीं, केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने खुद इसकी अपने शब्दों में तारीफ भी कर चुके है।

किशन रेड्डी ने दूधसागर झरने के मनमोहक वीडियो को साझा करते हुए लिखा कि 'पृथ्वी से मिलता स्वर्ग। गोवा और बेलगाम के बीच रेलमार्ग पर स्थित यह देश के सबसे खूबसूरत दर्शनीय स्थलों में से एक है। यदि आप प्रकृति के चमत्कार से प्रभावित होना चाहते हैं, तो अविस्मरणीय यादों के लिए इस स्थान पर आवश्यक है।’

 

खबरों का कहना है कि दूध सागर झरना गोवा और कर्नाटक की सीमा पर बनी हुई है। दूध सागर झरना भारत के सबसे ऊँचे झरनों में शामिल है। जिसकी ऊंचाई एक हज़ार फीट (310 मीटर) से अधिक है। ये झरना गोवा की राजधानी पणजी से 60 किलोमीटर जबकि मडगांव शहर से 46 किलोमीटर और कर्नाटक के बेलगांव शहर से लगभग 80 किलोमीटर से दूर बसा हुआ है। यदि आप दूधसागर झरने तक पहुंचना चाहते हैं तो सड़क और रेल मार्ग के जरिये जा सकते हैं। गोवा से प्राइवेट कार से जा सकते हैं। गोवा से बस भी दूधसागर के लिए भी जाती है। यदि ट्रेन से जाना चाहते हैं तो कैसल रॉक रेलवे स्टेशन नजदीक निकट है।

भाजपा हेडक्वार्टर जाएंगे नेपाल के पूर्व PM 'प्रचंड', क्या है इसके पीछे छिपा सियासी एजेंडा ?

स्वतंत्रता दिवस पर यूपी में कोई 'छुट्टी' नहीं, स्कूल-कॉलेज, दफ्तर सब खुले रहेंगे

कोहली के निराशाजनक प्रदर्शन पर पाकिस्तानी कप्तान ने किया ट्वीट, जानिए क्या कहा ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -