नूंह की 'रोहिंग्या बस्ती' में पुलिस की रेड, बिना नंबर वाले 361 वाहन जब्त, यहीं हुई थी DSP की हत्या
नूंह की 'रोहिंग्या बस्ती' में पुलिस की रेड, बिना नंबर वाले 361 वाहन जब्त, यहीं हुई थी DSP की हत्या
Share:

चंडीगढ़: हरियाणा के मेवात जिले के नूँह में DSP सुरेंदर सिंह बिश्नोई को ट्रक से कुचलकर मार डालने के बाद से पूरे जिले में सर्च ऑपरेशन जारी है। इसी कड़ी में हरियाणा पुलिस ने मंगलवार (26 जुलाई, 2022) को नूँह में रोहिंग्या मुस्लिमों की झुग्गियों में तलाशी अभियान चलाया। इस पुलिस ने दौरान 30 वाहन जब्त किए। जिनमे जुगाड़ से बनाई गई 11 रेहड़ी रिक्शा और 17 बाइक भी शामिल हैं।

नूँह के SP वरुण सिंगला ने बताया है कि, 'हमारे पास रोहिंग्याओं का सारा डेटाबेस मौजूद है और हमने उनके शिविरों में एक विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया। हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि इन शिविरों में कोई गलत तत्व तो पनाह नहीं ले रहा है। अपराधियों, खासकर जिले में अवैध खनन में शामिल तत्वों को गिरफ्तार करने के लिए हमारी छापेमारी जारी रहेगी।' SP ने आगे कहा कि अब तक पुलिस की टीम ने 33 गाँवों में सर्च ऑपरेशन चलाया है और 361 संदिग्ध वाहनों को जब्त किया है। रोहिंग्या मुस्लिमों के पास इन वाहनों के डाक्यूमेंट्स नहीं थे, इसलिए,  उन्हें जब्त कर लिया गया है।

SP ने आगे कहा कि यदि किसी वाहन का वैध दस्तावेज़ लेकर कोई रोहिंग्या पुलिस विभाग के पास आता है और दस्तावेज सही पाए जाते हैं, तो उसे छोड़ दिया जाएगा, नहीं तो इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार, नूँह, शाहपुर नंगली, पुन्हाना, चंदेनी और फिरोजपुर में स्थित रोहिंग्या शिविरों में बीते कई महीनों से कुल 1771 रोहिंग्या मुस्लिम रह रहे हैं। 26 जुलाई को इन जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

बता दें है कि हरियाणा के नूँह में 19 जुलाई, 2022 को DSP सुरेंदर सिंह बिश्नोई को खनन माफियाओं ने डम्पर से कुचलकर मार डाला था। ये घटना उस समय हुई थी, जब पुलिस नूँह के पचगाँव की पहाड़ियों में अवैध खनन माफियाओं को गिरफ्तार करने पहुंची थी। DSP इसी साल रिटायर होने वाले थे। खनन माफियाओं के इतिहास में इसे जिले की अब तक कि सबसे बड़ी घटना माना जा रहा है।

सरकार ने अरुणाचल प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शुरू की यह योजना

जोधपुर: मूसलाधार बारिश से भरभराकर गिरा मकान, 1 की मौत, 4 मलबे में दबे

हिन्दू धर्म छोड़कर गए लोगों की 'घर वापसी' करवाएगा VHP, शुरू किया अभियान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -