मिस इंडिया बनने के बाद भी इंडस्ट्री में फ्लॉप रहीं सेलिना जेटली, दो बार दे चुकीं हैं दो जुड़वां बच्चों को जन्म
मिस इंडिया बनने के बाद भी इंडस्ट्री में फ्लॉप रहीं सेलिना जेटली, दो बार दे चुकीं हैं दो जुड़वां बच्चों को जन्म
Share:

बॉलीवुड में बहुत कम फिल्मों में नजर आने वाली सेलिना जेटली का आज जन्मदिन है। सेलिना जेटली आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहीं हैं। हालाँकि इंडस्ट्री में सेलिना का जादू नहीं चल सका। मिस इंडिया का खिताब अपने नाम कर चुकीं अभिनेत्री सेलिना जेटली का जन्म 24 नवंबर 1981 को हुआ था। जी हाँ और सेलिना की बॉलीवुड में एंट्री ही मिस इंडिया का ताज जीतने के बाद हुई थी। वह फिल्मों में कुछ खास कमाल तो नहीं दिखा सकीं लेकिन फिल्मों से ज्यादा वह अपने लुक की वजह से चर्चा में रही हैं। शिमला में जन्मीं सेलिना जेटली पंजाबी हिंदू परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता कर्नल वीके जेटली और मां मीता जेटली आर्मी में थे। वहीं सेलिना का एक भाई भी है जो आर्मी में है।

संजय की बेटी ने करवाया टॉपलेस फोटोशूट

कहा जाता है सेलिना के पिता आर्मी में होने की वजह से उनकी पढ़ाई अलग- अलग जगहों से हुई है। उसके बाद सेलिना ने साल 2001 में फेमिना मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में पार्टिसिपेट किया था और खिताब बी अपने नाम किया, हालाँकि इसी के बाद उनका बॉलीवुड करियर शुरू हुआ। सबसे पहले सेलिना साल 2001 में जैसी बी के एक वीडियो एलबम 'ओह केहरी' में नजर आई थीं और इसके बाद वो बॉम्बे वाइकिंग्स के भी एक एलबम में नजर आई थीं जिसमें उन्हें पसंद किया गया था। वहीं इसके बाद साल 2003 में उन्होंने फिरोज खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'जानशीन' से फिल्मों में डेब्यू किया। सेलिना आखिरी बार साल 2011 में 'थैंक यू' फिल्म में नजर आई थीं।

वहीं साल 2011 में सेलिना ने बिजनेसमैन पीटर हाग से शादी कर ली और फिर वह इंडस्ट्री से गायब हो गईं। आज सेलिना जेटली एक लग्जीरियस लाइफ जी रही हैं। सेलिना ने साल 2012 में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। जिनका नाम विराज और विंस्टन रखा गया। वहीं इसके बाद साल 2017 में उन्होंने एक बार फिर से जुड़वां बच्चों को जन्म दिया, हालाँकि इन दोनों में से केवल एक ही बच्चा जिंदा रह पाया था। अपने बेटे को खोने के बाद सेलिना काफी दुःख में डूबीं रहीं। हालाँकि अब वह ठीक हैं।

अजय देवगन से लेकर अली गोनी तक ने जताया विक्रम गोखले की FAKE निधन की खबर पर दुःख

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विक्रम गोखले का निधन!, FAKE खबरों का बेटी ने किया खंडन

आखिर किस बात को लेकर ट्रोल हो रहे है कार्तिक आर्यन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -