अभिनय से लेकर शो होस्ट करने तक के लिए मशहूर हैं अर्जुन बिजलानी
अभिनय से लेकर शो होस्ट करने तक के लिए मशहूर हैं अर्जुन बिजलानी
Share:

टीवी इंडस्ट्री में अपने अभिनय से लेकर अपनी होस्टिंग तक का जादू चलाने वाले अभिनेता अर्जुन बिजलानी का आज जन्मदिन है। आज अर्जुन अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। अर्जुन का जन्म 31 अक्टूबर 1982 को मुंबई में हुआ था। मुंबई में जन्म लेने के बाद अर्जुन ने बचपन से ही अभिनेता बनने का सपना देखा और उसी सपने पर आगे बढ़ते गए। आपको बता दें कि मुंबई (महाराष्ट्र) के सिंधी परिवार में जन्मे अर्जुन बिजलानी ने अपनी स्कूली पढ़ाई बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल, माहिम से की थी। उन्होंने एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से अपने कॉलेज की पढ़ाई की थी। जिस समय अर्जुन 19 साल के थे उसी समय उनके पिता का निधन हो गया था। उसके बाद से अर्जुन ने अपने घर की जिम्मेदारी भी संभाल ली।

अर्जुन ने अपने करियर की शुरुआत साल 2004 में की। उनका पहला शो 'कार्तिका' रहा हालाँकि इस शो से उन्हें पहचान ना मिल सकी। इस शो के बाद उन्होंने 'रीमिक्स' नाम के शो में भी काम किया, लेकिन यहाँ भी वह सफल नहीं हो पाए। अर्जुन ने करीब चार साल तक कड़ी मेहनत की और उसके बाद साल 2008 में धारावाहिक 'लेफ्ट राइट लेफ्ट' से उन्हें पहचान मिली। इस धारावाहिक में उन्होंने कैडेट आलेख शर्मा का किरदार निभाया था। देखते ही देखते अर्जुन हिट होते गए। उन्होंने 'मोहे रंग दे', 'मिले जब हम तुम', 'इश्क में मरजावां', 'नागिन', 'परदेस में है मेरा दिल', 'मेरी आशिकी तुमसे ही', 'जो बीवी से करे प्यार' और 'किचन चैम्पियन' जैसे धारावाहिकों में काम किया और सभी सुपरहिट रहे।

आजकल अर्जुन अभिनय के साथ-साथ शो को होस्ट भी करते हैं। उन्होंने कलर्स टीवी का रियलिटी शो डांस दीवाने को होस्ट किया है। इस शो में जज के रूप में माधुरी दीक्षित, शशांक खेतान और तुषार कालिया भी नजर आते हैं। वहीं अगर हम अर्जुन के निजी जीवन के बारे में बात करें तो उन्होंने साल 2013 में अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड नेहा स्वामी से शादी कर ली थी। दोनों का एक बेटा अयान बिजलानी भी है। फिलहाल अर्जुन को हमारी तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं।

रिलीज हुआ शहनाज गिल का नया गाना ‘तू यहीं है', देखकर झलके फैंस के आंसू

इस कंटेस्टेंट से अफसाना खान ने मांगी KISS, घर में मचा बवाल

कोरोना की चपेट में आई टीवी की ये मशहूर अभिनेत्री

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -